कौशांबी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

महिला नारा मोड़ के समीप खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। महिला का आरोप है कि इस बीच रितिक सिंह पटेल दीपू सिंह निवासी उदहिन व आकाश तिवारी निवासी धाता फतेहपुर उसे मिले। उन्‍होंने उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है

केस दर्ज कर तीन को पुलिस ने दुष्‍कर्म आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

प्रयागराज। कौशांबी जनपद में पइंसा थाना क्षेत्र के नारा मोड़ के समीप एक महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने दुष्कर्म के बाद उसके घर पहुंचकर आरोपित युवकों ने उसे शिकायत न करने के लिए धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

सैनी की महिला फतेहपुर जा रही थी, रास्‍ते में वारदात

सैनी थाना इलाके की एक महिला 26 अगस्त को वह अपनी मौसी के घर शाम को टैंपो में बैठकर धाता फतेहपुर जा रही थी। शाम करीब सात बजे टैंपो चालक ने उसे उदहिन खुर्द गांव के समीप नारा मोड़ पर उतारते हुए दूसरे वाहन से धाता जाने की बात कही। महिला नारा मोड़ के समीप खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। महिला का आरोप है कि इस बीच रितिक सिंह पटेल, दीपू सिंह निवासी उदहिन व आकाश तिवारी निवासी धाता फतेहपुर उसे मिले

महिला को धमकी दी गई, पइंसा थाने में की शिकायत

आरोप है कि तीनों युवकों ने महिला का मुंह दबा लिया और झाडिय़ों की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला लोकलाज के कारण वहां से अपने मौसी के घर चली गई। दूसरे दिन वह अपने घर लौट आई। महिला का कहना है कि लगातार दो दिनों तक युवक उसके पास पहुंचे और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद महिला ने रविवार को पइंसा थाने में 

इंस्‍पेक्‍टर बोले- आरोपितों को भेजा गया जेल

पइंसा थाने के इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का कहना है कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपितों को जेल भेजा गया।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.