कान्हा के ब्रज में नंदोत्सव की धूम, लुटाए उपहार

harshita's picture

RGA न्यूज़

मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सुबह से नंदोत्सव की धूम रही। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह ही पहुंच गए। यहां कान्हा का पूजन करने के बाद नंदोत्सव मनाया गया। पूजाचार्यों ने यहां पर श्रद्धालुओं को उपहार में खिलौने मेवा व मिठाई आदि लुटाई।

जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव की धूम से ब्रज है सराबोर। शाेभायात्रा की झलक।

आगरा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म के बाद ब्रज में नंदोत्सव की धूम है। कान्हा के जन्म की खुशी में नंदबाबा झूम रहे हैं, तो मंदिरों में अजन्मे के जन्म की खुशी में उपहार लुटाए जा रहे हैं।

मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सुबह से नंदोत्सव की धूम रही। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह ही पहुंच गए। यहां कान्हा का पूजन करने के बाद नंदोत्सव मनाया गया। पूजाचार्यों ने यहां पर श्रद्धालुओं को उपहार में खिलौने, मेवा व मिठाई आदि लुटाई। कान्हा के आगमन की खुशी में यहां भजन कीर्तन हुए। उधर, गोकुल में भी नंदोत्सव की खुशी छा गई है। यहां पर सुबह नंदभवन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाया गया। कृष्ण और बलराम के स्वरूप बैंड-बाजा के साथ मंदिर से शोभायात्रा लेकर रास चौक के लिए निकले। शोभायात्रा में प्रसाद के रूप में दही, हल्दी और मिठाई का मिश्रण श्रद्धालुओं पर लुटाया गया। इसके साथ ही उपहार भी लुटाए गए। उपहार लूटने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लग गई। जिसे भी प्रसाद मिला, उसने माथे से लगाया। उधर, नंदगांव के नंद भवन मंदिर में भी सुबह से नंदोत्सव का उल्लास छाया रहा। वृंदावन के मंदिरों में नंदोत्सव की धूम रही। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी सुबह श्रद्धालुओं को उपहार लुटाए गए। वहीं चंद्रोदय मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कान मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में भी नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इन मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु जुटे रहे और उन्हें उपहार लुटाया गया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.