RGA न्यूज़
बनारसी लाल के घर के नीचे सोमवार की रात में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। श्रीकृष्ण के जन्म होने पर पटाखे भी फोड़े जा रहे थे। इस वजह से किसी को गोली की आवाज सुनाई नहीं पड़ी।
जन्माष्टमी कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी दौरान रिटायर्ड किला कर्मी की गोली मार हत्या हुई।
प्रयागराज, प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त किला कर्मी की हत्या कर दी गई। काजीपुर मोहल्ले में 508 किला से रिटायर्ड कर्मी की सोमवार की रात सोते समय मौत के घाट उतारा गया। उन्हें गोली मारी गई थी। हत्या की जानकारी सुबह परिवार के लोगों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल तो की लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हत्या किसने और क्यों की, इसका पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
508 किला के कर्मी थे बनारसी लाल
नैनी के काजीपुर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय बनारसी लाल पुत्र मुन्नीलाल 508 किला में कर्मचारी थे। वह अब रिटायर हो चुके हैं। सोमवार की रात सोते समय बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों को हत्या की जानकारी मंगलवार की सुबह जागने के बाद हुई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर वहां पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बनारसी लाल के परिवार के लोगों से पूछताछ की। जानकारी होने पर मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंचे। उन्होंने भी पूछताछ और पड़ताल की
घर के नीचे जन्माष्टमी कार्यक्रम में बज रहा था डीजे
बनारसी लाल के घर के नीचे सोमवार की रात में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। श्रीकृष्ण के जन्म होने पर पटाखे भी फोड़े जा रहे थे। इस वजह से किसी को गोली की आवाज सुनाई नहीं पड़ी। किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। बनवारी लाल के दो भाई रोशनलाल, धर्मा लाल हैं। तीनों भाइयों का परिवार एक ही परिसर में रहता है। बनारसी लाल का इकलौता बेटा दीपक मीरजापुर में एक निजी महाविद्यालय में नौकरी करता है।
नहर में उतराया मिला युवक का शव
प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर कटरा गांव के पास मंगलवार सुबह नहर में युवक का उतराया शव मिलने से हड़कंप मच गया। शौच को निकले कुछ ग्रामीणों ने नहर में शव देखा तो गांव में जानकारी दी। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि शव करीब 36 वर्षीय युवक का है। शिनाख्त नही हो पा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।