RGA न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने चार वर्ष के अंदर किसानों के लिए वृहद पैमाने पर कार्य किया है।
अलीगढ़ पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में सरकार की उपलब्धियां गिना
अलीगढ़, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
चार साल के कार्यकाल मेंं योगी सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया
पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने चार वर्ष के अंदर किसानों के लिए वृहद पैमाने पर कार्य किया है। सपा कार्यकाल में प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन 439 लाख 47 हजार मीट्रिक टन था। जबकि, योगी सरकार के इन चार साल के कार्यकाल में उत्पादन बढ़कर 624 लाख 33 हजार मीट्रिक टन पहुंच गया। यूरिया खरीद में किसानों के लिए सरकार ने बेहतर कार्य किया है। प्रदेश के सभी केंद्रों पर यूरिया वितरण किया जा रहा है। यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुकदमे हुए हैं। कृषि कानूनों के मामले में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही बचा है। ऐसा होता तो विपक्ष संसद में इस पर बहस करता। भोले-भाले किसानों को भ्रमित कर सरकार के खिलाफ भड़काने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा जी किसानों का हितैषी बताने वाले अखिलेश यादव की सपा सरकार में 2016-17 में सात लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया। जबकि योगी सरकार ने चार साल में इससे सात गुना ज्यादा खरीद की है।
प्रदेश की सभी चीनी मिलें सुचारु रूप से चल रहीं
मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की सभी चीनी मिल सुचारू रूप से चल रहीं हैं, कोई चीनी मिल बन्द नहीं हुई। अलीगढ़ की साथा चीनी मिल के सवाल पर भी वह इसके चलने का दावा करते नजर आए। साथ आये भाजपा नेताओं ने भी सहमति जताई। यूरिया की कालाबाजारी पर अलीगढ़ में कोई मुकदमा न होने पर सवाल हुआ तो उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट मांग ली, अधिकारी कोई जवाब ने दे सके। सिर्फ नोटिस देने और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई ही गिनाईं। वार्ता में कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।