![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_09_2021-ka_21981048.jpg)
RGA न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार का कार्यक्रम बुधवार की सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ। हवन के बाद ब्रह्मभोज की शुरूआत हुई। कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया उनके नाती व सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ब्राह्मणों को प्रसाद ग्रहण कराया।
त्रयोदशी कार्यक्रम की ओर जाने वाले रास्ते को कुछ इस तरह से सजाया गया था।
अलीगढ़, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार का कार्यक्रम बुधवार की सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ। हवन के बाद ब्रह्मभोज की शुरूआत हुई। ब्राह्मणों को आदर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उनके नाती व सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ब्राह्मणों को आदर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया। इसी के साथ ग्रामीणों के प्रसादी का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। फिलहाल, दोनों क्षेत्रीय पंडाल में प्रसाद का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें एक बार में पांच हजार के करीब प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि, अभी वीआइपी का आना शुरू नहीं हुआ है। दोपहर 12 बजे से उनके आने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश और प्रदेश के कई मंत्री व दिग्गज नेता त्रयोदशी में शामिल होंगे। कार्यक्रम की पूरी जानकारी तस्वीरों के माध्यम से देखें।
त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम की ओर जाने वाले रास्ते को रोक दिया गया था।
त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी लोगो की भीड़।
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम भी पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की त्रयोदशी संस्कार में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
व्यवस्थाएं देखते पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे।
श्रद्धांजलि दे दो कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया व परिवार के अन्य सदस्य
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कल्याण सिंह की कमी पूरी नहीं हो सकती राम मंदिर निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देतीं साध्वी प्राची।