ऋषिकेश महापौर, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

भाजपा ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं समेत ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी

ऋषिकेश महापौर, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस।

। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं समेत ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.