![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_09_2021-25_cogress_flag_jpg_21983812.jpg)
RGA न्यूज़
कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाई शुरू कर दी है। अब जनता के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ नेताओं की समिति जनपद स्तर तक पहुंचकर स्थानीय मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल कर रही है।
कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाई शुरू कर दी है।
अलीगढ़, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाई शुरू कर दी है। अब जनता के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ नेताओं की समिति जनपद स्तर तक पहुंचकर स्थानीय मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल कर रही है। इसी कड़ी में पांच सितंबर को घोषणा-पत्र समिति अलीगढ़ पहुंचेगी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, एआइसीसी सदस्य रोहित चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल भी इस समिति के सदस्य हैं। गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अब कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए लोग मन बना रहे हैं
यह है मामला
पूर्व प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ नेत्री रूही जुबैरी ने दैनिक जागरण को बताया कि कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। यह चुनाव राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। एक-एक कांग्रेसी इस बार चुनाव के लिए तैयार है। सभी लोग एकजुट होकर तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस अरसे से प्रदेश की सत्ता में नहीं है। इस दौरान जितनी भी सरकारें आईं, सभी ने यहां के संसाधनों का दोहन किया। गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अब कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए लोग मन बना रहे हैं।
चुनाव घोषणा समिति बनाई
कांग्रेस जनपद स्तर पर लोगों की समस्याएं पता कर रही है, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता से किया जा सके। इसके लिए प्रदेश में चुनाव घोषणा-पत्र समिति बनाई गई है। यह समिति प्रत्येक जनपद में पहुंचकर विभिन्न मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल कर रही है। पांच सितंबर को जनपद में यह समिति आएगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों, व्यापार संघों, सरकारी कर्मचारियों की यूनियनों, छात्र नेताओं, किसान नेताओं समेत अन्य वर्गों के नेताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगी। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा। समिति की रिपोर्ट पर अमल किया जाएगा।