प्रशांत किशोर ने किया खुलासा: बिहार में इस पार्टी से करेंगे राजनीतिक शुरुआत​

Praveen Upadhayay's picture

नीतीश कुमार-प्रशांत किशोर

RGA न्यूज़ पटना-बिहार

राजनीति के चाणक्य और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले प्रशांत किशोर आज जनत दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को जीत दिलाने में भी किशोर का महत्वपूर्ण योगदान था। बिहार के बाद उन्होंने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी सत्ता हासिल करने में अहम मदद की थी।

अपनी राजनीतिक पारी को शुरू करने से पहले किशोर ने खुद ट्वीट करके अपनी नई यात्रा की जानकारी दी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, बिहार से अपनी नई यात्रा की शुरुआत करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। जदयू के सूत्रों का कहना है कि आज राज्य कार्यकारिणी की मौजूदगी में किशोर पार्टी में शामिल हो जाएंगे। वह एक संगठन इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के संस्थापक भी हैं।

माना जा रहा है कि रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सुबह 11 बजे वह पार्टी में शामिल होंगे। आने वाले हफ्तों में 41 साल के किशोर पार्टी के साथ ही बिहार सरकार में अहम पदों का जिम्मा संभालेंगे। इससे नीतीश के बाद उनके पास नंबर दो का दर्जा होगा। किशोर ने कहा था, 'मैंने अभी तक जो कुछ भी सीखा है उसे मैं बिहार के भले के लिए, उसके विकास के लिए आने वाले सालों में लगाउंगा।'

प्रशांत किशोर के आज भाजपा में शामिल होने के सवाल पर जदयू के नेता केसी त्यागी ने कहा, हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की थी। हम पार्टी में उनका स्वागत करेंगे।

बता दें कि किशोर ने 2014 में भाजपा, 2015 में महागठबंधन और 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं। एक समय चुनाव में जीत की गारंटी बन चुके प्रशांत किशोर उस समय चर्चा में आए थे जब 2014 के चुनाव प्रचार में बीजेपी के प्रचार को उन्होंने 'मोदी लहर' में बदल दिया था।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.