
RGANEWS
सहारनपुर जिले के गांव सोराना निवासी एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश युवक को लेकर कलीरा रोड पर जंगल में घुस गए।
पुलिस ने जंगल को चारों ओर से घेर कर छानबीन शुरु की। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश और दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि अपहृत युवक को छुड़ा लिया गया है। जबकि मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत हुई है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।