लखनऊ में मच्छरों से बचाव के लिए झीलों व तालाबों में डाली जा रही गंबुजिया मछलियां, सफाई अभियान के लिए बने आठ नोडल अधिकारी

harshita's picture

RGA न्यूज़

मच्छर जनित बुखार के प्रकोप की रोकथाम को लेकर लखनऊ नगर निगम गम्बूजिया मछलियों की मदद ले रहा है। शीश महल तालाब मोतीझील राजभवन के तालाब समेत शहर के अन्य तालाबों में गम्बूजिया मछलियां डाली जा रही है।

लखनऊ में डेंगू के लार्वा से निपटने के लिए गंबुजिया मछलियों की मदद।

लखनऊ, मच्छर जनित बुखार के प्रकोप की रोकथाम को लेकर नगर निगम गम्बूजिया मछलियों की मदद ले रहा है। शीश महल, तालाब, मोतीझील, राजभवन के तालाब समेत शहर के अन्य तालाबों में गम्बूजिया मछलियां डाली जा रही है। इसी के साथ ही विशेष सफाई अभियान पर नजर रखने को आठ नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बदलते मौसम के साथ ही बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने आठ टीम बनाई है। टीम को ऐसे इलाकों को चिंहित करना है, जहां बुखार के मामले आ रहे हैं। विशेष सफाई अभियान चालू कर दिया गया है। जलभराव क्षेत्रों में केमिकल का छिड़काव करने के साथ ही फागिंग कराई जा रही है। लार्वा का नाश करने के लिए तालाबों व झीलों में नगर निगम की तरफ से गम्बूजिया मछलियां डाली गई हैं। इन मछलियों का मुख्य भोजन लार्वा होता है।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि विशेष सफाई अभियान की निगरानी के लिए आठ नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। बुधवार को मकबूलगंज, भेड़ी मंडी, हाता सुलेतान बेेग, मोतीझील, नई बस्ती, पांडेय का तालाब, रमपुरवा, चौधरीपुरवा, मडिय़ावं, महिबुल्लापुर, शंकर गांव, इंदलगंज, निशातगंज की सभी गलियों, रिसहानपुरवा, बेहननपुरवा,भीमनगर, गंगादीन खेड़ा, बराती खेड़ा, लकड़मंडी, बीबी गंज, हज्जी टोला, हातासूरज सिंह, वजीरबाग, पसंदबाग, लिबर्टी कॉलोनी, सर्वोदयनगर, तकरोही, मायावती कॉलोनी, भीमटोला, लौंगा खेड़ा, नटखेड़ा में सफाई और चूने का छिड़काव किया गया।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.