![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_09_2021-congress_worker_protested_hike_of_lpg_21986765.jpg)
RGA न्यूज़
रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतें उपभोक्ताओं का पसीना छुडा रही हैं। बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की है। यह पिछले दो माह में सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तीसरी वृद्धि है
रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतें उपभोक्ताओं का पसीना छुडा रही हैं।
अलीगढ़, रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतें उपभोक्ताओं का पसीना छुडा रही हैं। बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की है। यह पिछले दो माह में सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तीसरी वृद्धि है। इस तरह तीसरी बार वृद्धि हुई है। अब यह 14.2 किलो का सिलेंडर नौ सौ तीन रुपये का बिका था। पहले यह 878 रुपये प्रतिसिलेंडर था। इससे महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने विरोध किया और गुस्से का इजहार किया।
लगातार बढ़ रहे रसोई गैस के दाम
कोरोना संकट के बाद सरकारी रियातों पर केंद्र सरकार लगातार कैंची चला रही है। रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी की छूट लगातार घटती जा रही है।किसी समय 320 रुपये प्रति सिलेंडर मिलने वाली सब्सिडी घटकर मात्र 15. 14 रुपये रह गई है। जिले में डेढ लाख उज्जवला गैस कनैक्शन उपभोक्ता पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। अबतक इस साल सिलेंडर पर 190 रुपये बढ़ चुके हैं। रसोई गैस के सिलेंडर पर मिलने वाली घटती सब्सिडी व बढ़ते दामों से उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गैस एजेंसी संचालक लोरिक यादव का कहना है कि नवंबर 2018 में सर्वाधिक 969 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर बिका था, तब इस पर 463 रुपये सब्सिडी मिलती थी। अब इस पर 15.50 रुपये प्रतिसिलेंडर सब्सिडी मिल रही है।
इस तरह चढ़ते चले रसोई गैस सिलेंडर गए भाव
माह, घरेलु , व्यवसायिक
अप्रैल, 827.50, 1683
मई, 827.50, 1638
जून, 827.50, 1515.50
जुलाई, 853,1600.50
एक अगस्त, 853, 1673
17अगस्त, 878, 1668.50
एक सितंबर, 903, 1718.50
एक साल में रसोई गैस के सिलेंडर पर 190 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जुलाई से सितंबर तक तीन बार घरेलू गैस पर पैसा बढ़ा है। बढ़े हुए दाम लागू कर दिए गए हैं। उज्जवला गैस के उपभोक्ताओं के रिफलिंग की लगातार संख्या घटती जा रही है। यह सबसे ज्यादा चिंता की बात है।
- प्रतिमा सिंह, महामंत्री, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन
दाल, चीनी, चाय, खाद्यान तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं पर लगातार दाम बढ़ रहे हैं। रसोई गैस पर पैसा बढ़ने का सिलसिला जारी है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम काबू में करे।
- मीना वाष्र्णेय, उपभोक्ता
कोरोना संकट के बाद सरकार आमजन पर लगातार बोझ बढ़ा रही है। रियाताें का असर सामान्य वर्ग पर पड़ रहा है। लोग पहले से मंहगाई से जूझ रहे हैं। सरकार सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाए।