इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा, दुष्कर्म की घटना पीड़िता ही नहीं पूरे समाज के खिलाफ अपराध

harshita's picture

RGA न्यूज़

पीड़िता के पिता ने एक जून 2019 को शाम चार बजे शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के वापस नहीं आने पर अपहरण की एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक माह बाद गुजरात के जामनगर से आरोपित व्यक्ति के साथ पीड़ित लड़की को बरामद किया।

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुराचार के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि घर में आने जाने वाले अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना समाज में भरोसा और विश्वास कम कर नुक्सान पहुंचाने वाली है। दुराचारी ने न केवल व्यक्तिगत अखंडता का हनन किया वरन् पूरे परिवार की आत्मा को आघात पहुंचाया है। पीड़िता अपराध में सहभागी नहीं होती, बल्कि कामुक वासना का शिकार होती है। केस का विचारण चल रहा है। ऐसे में उसके बयानों पर ध्यान देना ठीक नहीं है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता ही नहीं पूरे समाज के विरुद्ध अपराध है। कोर्ट को विधिक पैरामीटर में इसका जवाब देना चाहिए। कोर्ट ने परिवार में आने जाने वाले अधेड़ द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद एक माह तक जबरन साथ रखकर शोषण करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपित को जमानत पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। साथ ही उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने जाफरगंज फतेहपुर के भूतनाथ की अर्जी पर दिया है।

एक महीने बाद गुजरात से किया गया था गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने एक जून 2019 को शाम चार बजे शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के वापस नहीं आने पर अपहरण की एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक माह बाद गुजरात के जामनगर से आरोपित व्यक्ति के साथ पीड़ित लड़की को बरामद किया। लड़की द्वारा पुलिस व कोर्ट में दिए बयान में भिन्नता को लेकर याची ने प्रेम संबंध के आधार पर जमानत पर रिहा करने की मांग की। लड़की ने पुलिस से कहा उसे जबरन ले जाया गया और दुष्कर्म किया। मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि दवा देकर बेहोशी की हालत में ले गए और दुष्कर्म किया। याची का परिवार में आना जाना था। सहमति से उनका संबंध बना।

ऐसी घटना तोड़ती है परिवार का भऱोसा

मेडिकल जांच रिपोर्ट में पीड़िता को लगभग 18 साल बताया गया है जबकि आधार कार्ड के अनुसार वह नाबालिग है इसलिए अपराध नहीं बनता। जब तक केस चल रहा है जमानत पर रिहा किया जाए। वह पांच जुलाई 2019 से जेल में बंद हैं। हाई कोर्ट ने कहा अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। आरोपित की आयु 50 साल यानी पीड़िता के बाबा के उम्र की तरह है। ऐसी घटना परिवार का भरोसा व विश्वास कम करती है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.