कन्नौज में दवा लेने जा रहे आटो चालक को बस ने कुचला, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

harshita's picture

RGA न्यूज़

सौरिख की ओर से आ रही प्राइवेट बस चालक ने रोहित को टक्कर मार दी। इससे रोहित सड़क पर गिर गए और बस का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंद्रशेखर बस की साइड लगने से चोटिल हो गए

पूर्व विधायक के समझाने के बाद ही लोग माने और जाम खोला

कन्नौज,बस के इंतजार में खड़े आटो चालक को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। दोनों लोग दवा लेने जा रहे थे। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सपा के पूर्व विधायक के समझाने के बाद ही लोग माने और जाम खोला। करीब दो घन्टे तक जाम लगा रहा। कोतवाली छिबरामऊ के गांव नकटपुर निवासी रोहित दिल्ली में आटो चलाते हैं। तीन दिन पहले वह गांव आए थे। तबीयत खराब होने पर वह शुक्रवार को गांव के साथी चंद्रशेखर के साथ छिबरामऊ दवा लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 10.45 बजे गांव नकटपुर के बाहर सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच सौरिख की ओर से आ रही प्राइवेट बस चालक ने रोहित को टक्कर मार दी। इससे रोहित सड़क पर गिर गए और बस का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंद्रशेखर बस की साइड लगने से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक छिबरामऊ की ओर बस लेकर भाग निकला। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। छिबरामऊ-सौरिख-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जाम खुलवाने में सफल नहीं हुई। उप जिला अधिकारी छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता व सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 1.15 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। इस बीच आवागमन बाधित रहा। उप निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नकटपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.