बेटे ने अपने बूढ़े पिता की करंट लगाकर की हत्या

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

जम्मू में इसी महीने आपसी लड़ाई के बाद एक व्यक्ति ने करंट लगा कर अपने 60 वर्षीय पिता की हत्या कर दी और शव एक वाहन में डाल कर सुनसान जंगल में फेंक दिया। खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी संजय कुमार फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

बारन घरोटा गांव के निवासी अंगरेज सिंह का शव एक सितंबर को खेआरी जंगल में एक वाहन की पिछली सीट पर बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के बाद सिंह के बेटे ने उनकी हत्या कर दी थी। संजय कुमार के खिलाफ घरोटा थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.