प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

harshita's picture

RGA न्यूज़

 शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में समय-समय पर कांग्रेस भी धरना प्रदर्शन कर रही है। किसानों के साथ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव भी नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

 प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बरेली, शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में समय-समय पर कांग्रेस भी धरना प्रदर्शन कर रही है। किसानों के साथ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव भी नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके विरोध में शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया। यहां से पैदल मार्च करते हुए सभी कलक्ट्रेट पहुंचे।

यहां एसडीएम सदर विशु राजा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद हसन, जिया उर रहमान, शैलेश प्रताप सिंह, छेदा लाल, अकरम सैफी, आर्यन ठाकुर, मोहम्मद नदीम, अंकित सक्सेना, शुभम कश्यप, लल्ला ठाकुर, अमित कश्यप आदि मौजूद रहें।

मृतकों के स्वजनों से मिले कांग्रेसी

फतेहगंज पश्चिमी मकान की खुदाई करते समय मकान धराशाई होने से दो युवकों की मौत होने पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी मृतकों के स्वजनों से मिले और उनसे हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से दोनों मृतकों के स्वजनों को 50-50 लाख रुपये और गंभीर घायल मजदूरों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता कराने की मांग की।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.