भाजपा ने प्रकोष्ठों की सौंपी जिम्मेदारी, आगरा में संगठन को सक्रिय बनाने में जुटी है पार्टी

harshita's picture

RGA न्यूज़

आगरा में दिगंबर सिंह धाकरे बने एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक मेयर नवीन जैन को आजीवन सहयोग निधि की जिम्मेदारी। बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का ब्रजक्षेत्र संयोजक इंजीनियर आरके सिंह राघव को बनाया गया है तो सहसंयोजक कृष्ण मुरारी अग्रवाल बल्ले भाई को बनाया गया है।

आगरा में भाजपा ने अलग अलग प्रकोष्‍ठों की जिम्‍मेदारी बांट दी है।

आगरा, संगठन को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार के लिए भाजपा विभिन्न कार्यक्रम कर रही है तो जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। क्षेत्रीय इकाई के साथ ही विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। कुछ का गठन भी हो गया है और कुछ की टीम बनाई जा रही है। इसके बाद विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता दिगंबर सिंह धाकरे को एनजीओ प्रकोष्ठ का ब्रजक्षेत्र संयोजक बनाया गया है। रोटरी क्लब के महत्वपूर्ण पदों पर रहने और विभिन्न सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी संभाल रहे धाकरे को ब्रज की टीम का गठन करना है। वहीं आजीवन सहयोग निधि विभाग का संयोजक, मेयर नवीन जैन को बनाया गया है।

बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का ब्रजक्षेत्र संयोजक इंजीनियर आरके सिंह राघव को बनाया गया है तो सहसंयोजक कृष्ण मुरारी अग्रवाल बल्ले भाई को बनाया गया है। वहीं व्यावसायिक प्रकोष्ठ का ब्रजक्षेत्र संयोजक अनुराग अग्रवाल, सहसंयोजक विकास गुप्ता को बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ का ब्रजक्षेत्र संयोजक डा. हेमेंद्र विक्रम सिंह को और सहसंयोजक डा. पंकज नगायच सहित ब्रज के तीन अन्य को बनाया गया है। नीरज सिकरवार और मातेंद्र सिंह धाकरे को सहकारिता प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक गिर्राज बंसल को और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का सहसंयोजक भरत सिंह सोलंकी को बनाया गया है। नीति विषयक शोध विभाग का संयोजक सीए दीपिका मित्तल को बनाया गया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विभाग की सहसंयोजक बीना लवानिया को बनाया गया है। राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान का संयोजक अशोक राणा और सहसंयोजक डा. राकेश गुप्ता को बनाया गया है। संयोजकों और सहसंयोजकों को भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.