कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद पहुंचे अलीगढ़,, घोषणा पत्र पर मंथन शुरू 

harshita's picture

RGA न्यूज़

अलीगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद घोषणा पत्र के लिए अलीगढ़ में मंथन कर रहे हैं। वे सुबह से ही लोगों से मुलाकात और मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा में जुटे हैं।

अलीगढ़ में लोगों से बातचीत करते कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सलमान खुर्शीद।

अलीगढ़, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद घोषणा पत्र के लिए अलीगढ़ में मंथन कर रहे हैं। वे सुबह से ही लोगों से मुलाकात और मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा में जुटे हैं।

विधानसभा चुनाव के मद़देनजर चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्येक जिले में जाकर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर घोषणा पत्र में शामिल कर रही है। इसी घोषणा पत्र के लिए अलीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की समिति पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में आई है। इसमें सुबह खैर थाने के पास गायों की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श करेगी। इसके बाद जीटी रोड स्थित फल मंडी में व्यापारियों से बातचीत की। दीवानी स्थित सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल के नेतृत्व में वकीलों से चर्चा की जानी है। इसके बाद अलीगढ़ में अमीर निशां के व्यापारियों से बातचीत की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस की रीति नीति पर चर्चा की जानी है।

पत्रकारों से होगी बातचीत

दोपहर धर्मपुर कोर्टयार्ड में पत्रकारों से बातचीत होगी। यहीं पर एक बजे से कांग्रेस घोषणा पत्र संवाद कार्यक्रम होगा। शाम पौने चार बजे एएमयू प्रोफेसरों से मैरिस रोड, अयोध्या कुटी में मुलाकात होगी। शाम साढ़े पांच बजे समिति ग्राम अहमदपुर पहुंचेगी। यहां किसानों की समस्याएं जानी जाएंगी। शाम साढ़े छह बजे से सोमना रोड, खैर स्थित अग्रसेन भवन में समिति का स्वागत कार्यक्रम है। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं बातचीत होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी शनिवार शाम को ही अलीगढ़ पहुंच गए। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द होने हैं। इसके लिए कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता सभी जिलों में जाकर वहां के बड़े मुद्दों और समस्याओं की जानकारी कर रहे हैं। इन्हें घोषणा में शामिल किया जाएगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.