सांसद के गांव में छेड़छाड़ से दुखी छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

 

भाजपा सांसद के गांव में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने एक बार में कैल्शियम की 27 गोलियां खां लीं। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। थाना कैंट में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव कांधरपुर उमरिया की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की सीबीगंज से आईटीआई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि गांव का महेश कश्यप उससे छेड़छाड़ करता है। आईटीआई के सामने उसने अगवा कर बाइक पर खींचने की कोशिश की। छात्रा के हंगामा करने के बाद फरार हो गया। जिसकी शिकायत उसने अपने घरवालों से की। दबंग महेश के हौसले दिन व दिन बढ़ते चले गये। आरोप है कि उसने छात्रा के घर में घुसकर हंगामा किया। गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी दी। छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत थाना कैंट पुलिस से की। कैंट थाने में कांधरपुर के रहने वाले महेश कश्यप, शेर सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने कैल्श्यिम की एक साथ 27 गोलियां खा लीं। छात्रा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो वह आत्महत्या कर लेगी। डॉक्टर ने उल्टी कर छात्रा की गोलियां बाहर निकलवाई हैं।

उसकी हालत अब ठीक है। कार्रवाई नहीं तो बेटियों के साथ कर लूंगा आत्मदाहछात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी तीन बार उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पिछले आठ महीने से वह परेशान कर रहा था। एक बार उसे कांधरपुर में मिठाई की दुकान के बाहर पीटा था। कैंट पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में गांव वालों और सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कहने पर समझौता कर लिया था। बेटी की हालत देखी नहीं जाती है। मेरे तीन बेटियां हैं। तीनो बेटियों, पत्नी के साथ केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लूंगा।भाजपा सांसद से भी की गई थी शिकायतदबंगों के छेड़छाड़ और धमकी देने की शिकायत भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप से की गई थी। उन्होंने पहली बार में समझौता करवा दिया था। दोबारा दबंगों ने तेजाब डालने की धमकी दी। जिस पर सांसद से शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि तेजाब डालना इतना आसान है। हरकत करेंगे तो कार्रवाई होगी। तीसरी बार जब सांसद से शिकायत करने गये तो उन्होंने कहा कि लड़के वाले आये थे। वह बता रहे हैं कि तुम्हारी बेटी भी फोन पर बात करती है।छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कैंट पुलिस को गिरफ्तार करने को कहा है।

मुनिराज, एसएसपीशनिवार को छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। लड़के पक्ष के लोग मेरे पास आये थे। मैंने कहा कि दोनों पक्षों से बात करेंगे। रविवार को पार्टी के कार्यक्रम की व्यस्तता होने की वजह से प्रकरण को देख नहीं पाया। आगे के मामले की जानकारी नहीं है। - धर्मेंद्र कश्यप, सांसद भाजपा आंवला

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.