आगरा में राजस्थान और हरियाणा से नकली शराब फैक्ट्री में आ रहा था कच्चा माल

harshita's picture

RGA न्यूज़

पुलिस रिमांड पर शराब फैक्ट्री संचालक ने उगले राज। पुलिस की टीमें भरतपुर और हरियाणा के लिए रवाना। जहरीली शराब से लोगों की जान जाने के बाद अब पुलिस इन सभी मामलों की गहराई से जांच की

पुलिस की टीमें भरतपुर और हरियाणा के लिए रवाना।

आगरा, सिकंदरा क्षेत्र में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री में कच्चा माल राजस्थान और हरियाणा से लाया जा रहा था।आरोपितों को जेल भेजने के समय इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। अब पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो राज खुला। इसके बाद पुलिस की टीमें भरतपुर और हरियाणा के लिए रवाना हुई हैं। सिकंदरा के खड़वाई में जुलाई में पुलिस ने छापा मारकर पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां से लोकेश और महेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था।

फैक्ट्री संचालित करने वालों को कच्चा माल कहां से मिलता है? फर्जी क्यूआर कोड कौन देता है। शराब सप्लाई की चेन कैसे काम करती है? इन सवालों के जवाब तब पुलिस को नहीं मिले थे। जहरीली शराब से लोगों की जान जाने के बाद अब पुलिस इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लोकेश और महेंद्र को पुलिस ने शनिवार को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।उनसे पूछताछ के बाद अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों के रूप में खड़वाई के राजकुमार और फतेहाबाद के पवन ठाकुर के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शराब बनाने के लिए लोकेश और महेंद्र को कच्चा माल भरतपुर (राजस्थान) और हरियाणा से मिला करता था। दोनों ने पूछताछ में कच्चा माल सप्लाई करने वालों के नाम भी बताए हैं। आरोपितों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीमें भरतपुर और हरियाणा में दबिश देने गई हुई हैं। फिलहाल वहां किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.