![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/06_09_2021-akhilesh_yadav_21995763.jpg)
RGA न्यूज़
अपने करीबी से मिलने के लिए आगरा आए हैं पूर्व मुख्यमंत्री। आगरा पहुंचने के बाद कार से सीधे बाग फरजाना पहुंचे। कुछ देर यहां रुकने के बाद रवाना होंगे अन्य व्यक्तिगत कार्यक्रम स्थल की ओर।
बाग फरजाना स्थित नोवा शूज वालों के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
आगरा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को आगरा में कहा कि किसानों का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी किसानों के सम्मान की बात करती थी। उनकी आय दोगुनी करने सपने दिखाए थे लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुइ, हां महंगाइ को दोगुना कर दिया गया है। किसानों के साथ भाजपा ने छल किया है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को किसानों का अहित करने वाले तीनों कानून वापस लेने चाहिए।
सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को निजी कार्यक्रम के तहत आगरा आए हुए हैं। पिछले दिनों हुइ समाजवार्दी पार्टी से जुड़े लोगों की मृत्यु पर शाेक संवेदना प्रकट करने के लिए अखिलेश आगरा आए हैं। यहां बाग फरजाना निवासी उनके एक करीबी के यहां कुछ देर रुकने के बाद बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद में हालात बेकाबू हो रहे हैं। बहुत से गांव एेसे हैं जहां 100 से 200 बच्चों को अज्ञात बीमारी ने घेर लिया है। समाजवादी पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार इन आंकड़ों की राेक थाम करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।
अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के लिए कहा कि उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए जसवंत नगर सीट छोड़ रखी है। उनके नेताओं का भी हम ध्यान रखेंगे। विधानसभा चुनाव में इस बार छोटे दलों के साथ गठबंधन किया जाएगा। यूपी में ओवेसी के सक्रीय होने के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। यहां सभी के लिए जगह है। कोइ भी दल यहां आ सकता है। किसी के लिए भी मनाही नहीं है।
बता दें कि आगरा में समाजवादी पार्टी से जुड़े कइ परिवारों में स्वजन शाेक होने के कारण अखिलेश यादव यहां आए हैं। यहां अपने एवं पार्टी के करीबीयों के घर जाकर वे व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं और शाेक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल वे नोवा शूज वालों के बाग फरजाना स्थित निवास पर पहुंचे थे। इसके बाद दो से तीन स्थलों पर और जाएंगे।