![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/06_09_2021-chunav_21995034.jpg)
RGA न्यूज़
विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी जिले में तीन बड़ी योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण के लिए आ रहे हैं। इन तीन योजनाओं से जिले में विकास के पंख लगेंगे। भाजपा चुनाव में इन तीन बड़े प्रोजेक्टों को जरूर लेगी
विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी जिले में तीन बड़ी योजनाओं को शिलान्यास के लिए आ रहे हैं।
अलीगढ़, विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी जिले में तीन बड़ी योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण के लिए आ रहे हैं। इन तीन योजनाओं से जिले में विकास के पंख लगेंगे। भाजपा चुनाव में इन तीन बड़े प्रोजेक्टों को जरूर लेगी। इनके निर्माण से जिले की विकास गति तेजी से बढ़ेगी और रोजगार के भी तमाम साधन खुलेंगे।
14 सितंबर को प्रधानमंत्री अलीगढ़ आ सकते हैं
14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का अलीगढ़ दौरा प्रस्तावित है। वह डिफेंस कारिडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। साथ ही धनीपुर हवाई पट्टी का लोकार्पण करेंगे। यह हवाई अड्डा बनकर तैयार हो गया है। यहां से जल्द लखनऊ के लिए उड़ाने शुरू हो जाएंगी। जाहिर है इन तीन बड़े प्रोजेक्ट से जिले को काफी लाभ मिलेगा। खासकर युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। प्रत्यक्ष राेजगार से जहां सैकड़ों लोग जुड़ सकेंगे, वहीं अप्रत्यक्ष रुप से भी तमाम लोगों का जुड़ाव होगा। उद्यमियों को भी बड़े प्रोजेक्ट लगाने में मदद मिलेगी। भाजपा इन तीनों बड़े प्रोजेक्ट का चुनाव में फायदा जरूर उठाएगी। जनता के बीच में जाकर यह बताने का काम करेगी कि जिले में कभी भी इतने बड़े प्रोजेक्ट स्थापित नहीं हुए। एक साथ तीन बड़े प्रोजेक्ट से जिले का कायाकल्प हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी 1974 में आई थीं। उन्होंने साथा चीनी मिल और हरदुआगंज कासिमपुर पावर हाउस का लोकार्पण किया था। यह दोनों प्रोजेक्ट भी जिले के लिए काफी बड़े थे। हालांकि, इसमें साथा चीनी मिल ठीक से नहीं चल पा रही है।
विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
पीएम नरेंद्र मोदी भी पहली बार विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यस करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि जिले को इतने बड़े प्रोजेक्ट कभी नहीं मिले। इससे रोजगार के तमाम साधन खुलेंगे। दरअसल, भाजपा विकास की राजनीति करती है। वह कभी परिवार और जातिवाद की राजनीति में नहीं बढ़ी है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम किया है। उन्हें आगे बढ़ाकर ऊंचे पदों तक पहुंचाया है। भाजपा में बूथ से लेकर शीर्ष तक कार्यकर्ता पहुंचता है, जबकि अन्य दलों में बिना रौब अौर धमक के कार्यकर्ता नहीं बढ़ सकता है। चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ जनता को वोट बैंक समझ रखा था। इसलिए जनता को लुभावने सपने दिखाकर वह चुनाव जीता करते थे। मगर, विकास की राजनीति की शुरुआत हुई तो इनकी पोल खुल गई। अब जनता जान गई है कि पिछली सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार में जहां दंगे पर दंगे हुआ करते थे वहीं योगी सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। यदि किसी ने कोशिश की तो उसे योगी ने सबक सिखाने का भी काम किया है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में हम विकास के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरेंगे, निश्चित हमें जीत मिलेगी।