पीएम 14 को आएंगे अलीगढ़, कारिडोर व विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास 

harshita's picture

RGA न्यूज़

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर की दोपहर 12 बजे अलीगढ़ आएंगे। वे यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। समारोह लोधा ब्लाक क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए चयनित जमीन पर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर की दोपहर 12 बजे अलीगढ़ आएंगे।

अलीगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर की दोपहर 12 बजे अलीगढ़ आएंगे। वे यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। समारोह लोधा ब्लाक क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए चयनित जमीन पर होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी आएंगे। प्रधानमंत्री यहां एक घंटे रुकेंगे।

एक दिन पहले आएंगे उप मुख्‍यमंत्री

13 सितंबर को तैयारियों के निरीक्षण के लिए उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा अलीगढ़ आ रहे हैं। वह लोधा क्षेत्र में डिफेंस कारिडोर के स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मूसेपुर गांव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय के स्थान को भी देखेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इससे पीएम का दौरा करीब-करीब तय माना जा रहा है। पीएम के दौरे को देखते हुए जिले में अब लगातार वीआइपी मूवमेंट भी शुरू हो जाएगा। वहीं, पीएम के दौरे को देखे हुए तैयारियां भी तेज हो गईं हैं।

यहां से जल्‍द शुरू होगी लखनऊ के लिए उड़ान

14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अलीगढ़ आएंगे । वह लोधा क्षेत्र में डिफेंस कारिडोर और मूसेपुर गांव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ ही धनीपुर हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण करेंगे। यहां से जल्द ही लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं हैं। डिफेंस कारिडोर स्थल पर निर्माण कार्य तेज हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का कार्यक्रम तय हो गया है। वह 13 सितंबर को दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचेंगे। यह दोनों स्थलों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में देखेंगे। उप मुख्यमंत्री भाजपा जिला, महानगर की टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि जिले की टीम के साथ बैठक करके आगे की रणनीति तैयार करेंगे। यह सौभाग्य की बात है कि पीएम अलीगढ़ आ रहे हैं। डिफेंस कारिडोर, राजकीय विश्वविद्यालय और धनीपुर हवाई अड्डा अलीगढ़ के विकास में नया अध्याय लिखेगा।

अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षण

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने अंडला स्थित डिफेंस कारिडोर का निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी ने पूरे परिसर को देखा। किन-किन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने हैं, उन्हें देखकर तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि पीएम के आने का कार्यक्रम पूरी तरह तय है।

सुरक्षा के घेरे में रहेगा पूरा परिसर

जिस प्रकार से अधिकारियों के दौरे लग रहे हैं, उससे साफ पता चल रहा है कि अंडला के पूरे क्षेत्र को जल्द ही सुरक्षा के घेरे में ले लिया जाएगा। चूंकि परिसर काफी बड़ा है। शहर का बाहरी क्षेत्र है। इसलिए सुरक्षा अधिकारी सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर सकते हैं। सोमवार से प्रशासनिक अधिकारियों का भी दौरा तेज हो जाएगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.