प्रयागराज में अपराधी की हत्या मामले में पूर्व प्रधान का बेटा सहित दो गिरफ्तार

harshita's picture

RGA न्यूज़

 घूरपुर निवासी कल्लू बारा थानाध्यक्ष की हत्या में भी आरोपित था। पुलिस ने घटना वाले दिन तीन अभियुक्तों को वारदात में प्रयुक्त असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। पूर्व प्रधान के दो अन्य बेटों को भी पकड़ा था। आज बचे दो अभियुक्‍त भी पकड़े गए।

प्रयागराज के लालापुर में मारपीट के दौरान गोली चलने से अपराधी कल्लू तिवारी की मौत हो गई थी।

प्रयागराज, प्रयागराज जनपद के यमुनापार में पिछले महीने एक अपराधी को जान से मार दिया गया था। लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव में अपराधी कल्लू तिवारी की हत्या में शामिल पूर्व प्रधान राम गणेश के बेटे अशोक पाठक व विकास पाठक को पुलिस ने सोमवार यानी आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित वारदात के बाद गांव छोड़कर भाग गए थे। अब उनके लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनको घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ की जा रही ह

 

लालापुर में अपराधी कल्‍लू तिवारी की हुई थी हत्‍या

बीते माह लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दैरान जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। रिटायर फौजी मुकेश त्रिपाठी की राइफल व रिवाल्वर छीन कर विपक्षियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थी, जिससे अपराधी कल्लू तिवारी की मौत हो गई थी।

विकास और अशोक आज आए पुलिस के हाथ

घूरपुर निवासी कल्लू वर्ष 2013 में बारा थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की हत्या में भी आरोपित था। पुलिस ने घटना वाले दिन तीन अभियुक्तों को वारदात में प्रयुक्त असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूर्व प्रधान के दो अन्य बेटों को भी पकड़ा था। शेष बचे विकास और अशोक को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्‍त पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं

थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अशोक के खिलाफ लालापुर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि घटना से जुड़ा मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस उनकी शिनाख्त करने और पकड़ने की बात कही थी। हालांकि अब तक किसी की पहचान करने में नाकाम है।

प्रतापगढ़ में जिला पंचायत सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को पकड़ा है। उस पर अपराधियों को संरक्षण देने व उन्हें वाहन मुहैया कराने समेत कई आरोप हैं। पुलिस ने जेठवारा थाना अंतर्गत बढ़नी स्थित एक पोल्ट्री फार्म से रविवार की रात उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जिपंस समाजवादी पार्टी समर्थित बताया जा रहा है। इनके साथ ही पोल्ट्री फार्म से ही पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस ने सपा का झंडा लगे चार पहिया वाहन को भी कब्जे में लिया। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि लालगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य विश्वास उर्फ वीरू नागर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.