आगरा में अपने सितारों को तलाश रहा यूपी बोर्ड, शताब्‍दी वर्ष समारोह में होंगे सम्‍मानित

harshita's picture

RGA न्यूज़

उप्र माध्‍यमिक शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष पर होगा होनहार सितारों का सम्मान। आगरा जिले से अब तक नौ और मंडल से 76 नामों की हुई तलाश। आगरा से चयनित लोगों ने शिक्षा प्रशासन राजनीति और चिकित्‍सा के क्षेत्र में किया नाम रोशन।

यूपी बोर्ड इस महीने अपनी स्‍थापना का शताब्‍दी वर्ष समारोह मनाने जा रहा है।

आगरा, उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर सितंबर माह में शताब्दी समारोह मनाएगा। इसमें उन सितारों का सम्मान होगा, जिन्होंने बोर्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शिक्षाधिकारी जिले के साथ मंडल के ऐसे होनहारों को तलाशने में जुटे हैं। अब तक जिले से नौ और मंडल से 76 सितारे तलाशे जा चुके हैं। आगरा से चयनित यूपी बोर्ड के छात्रों ने शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और चिकित्‍सा के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन किया है।

अब तक आगरा जिले से नौ, मथुरा से 21, फीरोजाबाद से 35 और मैनपुरी जिले से 11 सितारों को तलाशा जा चुका है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सितंबर माह में बोर्ड स्तर पर शताब्दी समारोह आयोजित किया जाना है, जिसमें बोर्ड पुराने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा। मंडल स्तर से अब तक 76 नामों की सूची बोर्ड को भेजी जा चुकी है

यह हैं आगरा के सितारे

- डा. प्रभात कुमार, राजकीय इंटर कालेज शाहगंज, सेवानिवृत आइएएस, पूर्व यूपीपीएससी अध्यक्ष। (हाईस्कूल 1973, इंटरमीडिएट 1975)

- देवदत्त शर्मा, राजकीय इंटर कालेज शाहगंज, सेवानिवृत आइएएएस। (हाईस्कूल, 1962, इंटर 1964)

- सुजानवीर सिंह, राजकीय इंटर कालेज शाहगंज, सेवानिवृत इपीएस, पूर्व डीजी। (हाईस्कूल 1976, इंटर 1978

- शशिकांत शर्मा, राजकीय इंटर कालेज शाहगंज, सेवानिवृत आइएएस। (हाईस्कूल 1966, इंटर 1968)

- डा. आलोक कुमार, राजकीय इंटर कालेज शाहगंज, चिकित्सा प्रोफेसर संयुक्त राज्य अमेरिका, (हाईस्कूल 1964, इंटर 1966)

- योगेंद्र उपाध्याय, राजकीय इंटर कालेज शाहगंज, विधायक दक्षिणी विधानसभा सीट। (हाईस्कूल 1976, इंटर 1978)

- बेबीरानी मोर्य, क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कालेज हरीपर्वत, राज्यपाल उत्तराखंड।

- प्रो. डा. अशोक मित्तल, एमडी जैन इंटर कालेज, हरीपर्वत, कुलपति, डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय।

- नवीन जैन, एमडी जैन इंटर कालेज हरीपर्वत, मेयर आगरा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.