इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बेटियों की झोली में जाएंगे सर्वाधिक पदक

harshita's picture

RGA न्यूज़

समारोह में लफ्जों के बेताज बादशाह गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि दी जाएगी। अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रशांत घोष ने कविता फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में अहम योगदान देने पर पर गुलजार को मानद उपाधि देने का प्रस्ताव रखा था।

विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

प्रयागराज, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 23 सितंबर को प्रस्तावित समारोह में शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों के मेधा का सम्मान किया जाएगा। दोनों सत्रों के कुल 304 पदकवीरों को मेडल से अलंकृत किया जाएगा। जबकि, 386 को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। प्रस्तुत है दैनिक जागरण की खास रिपोर्ट...।

बेटियों की झोली में 133 पदक

विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जारी की गई पदकवीरों की सूची के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2018-19 में 146 मेधावियों को पदक दिया जाना है। इनमें 66 पदक बेटियों के नाम हैं। जबकि, 2019-20 कुल 158 मेधावियों को पदक दिया जाना है। इनमें सर्वाधिक 67 पदक बेटियों के झोली में जाएंगे।

गुलजार को दी जाएगी मानद उपाधि

समारोह में लफ्जों के बेताज बादशाह गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि दी जाएगी। अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रशांत घोष ने कविता, फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में अहम योगदान देने पर पर गुलजार को मानद उपाधि देने का प्रस्ताव रखा था। गुलजार ने भी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज आने की सहमति दे दी है। गुलजार के आने की खबर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह है कि उनसे रूबरू होने को मिल सकेगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

इवि की जनसंपर्क अधिकारी डाक्टर जया कपूर ने बताया कि दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंंगे। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह होंगे। समारोह में कुलाधिपति के हैसियत से आशीष चौहान और चीफ रेक्टर की हैसियत से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल होंगी।

नंबर गेम :

23 सितंबर को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह

02 सत्र के मेधावियों को एक सथ दिया जाएगा डिग्री व पदक

304 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदकों से किया जाएगा अलंकृत

386 होनहारों को अवार्ड की जाएगी पीएचडी की उपाधि

133 पदक आधी आबादी की झोली में जाएंगे

146 पदक सत्र 2018-19 और 158 पदक 2019-20 सत्र के।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.