

RGA न्यूज़
भाजपा प्रयागराज महानगर इकाई ने अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के अनुसार मोर्चा का अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पद का दायित्व अजय कुमार को मिला है।
भाजपा प्रयागराज महानगर इकाई ने अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की है।
प्रयागराज, भाजपा प्रयागराज महानगर इकाई ने अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर को बनाया गया है। वहीं मोर्चा के बतौर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राधा शाक्य, धीरज घीयरवाल, रजत कैथवास, अजय हेला, विमलेश कुमार सोनकर मनोनीत हुए हैं।
महामंत्री पद की अजय को जिम्मेदारी
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पद का दायित्व अजय कुमार, रितेश कुमार त्यागी, मंत्री सोनू सोनकर, अनिल चंद्रा, कुलदीप कुमार हेला, मनोज कुमार वर्मा, रमेश कुमार, पवन कुमार गोविंद को दिया गया है। कोषाध्यक्ष हरीश सोनकर, कार्यालय मंत्री अभय वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश कुमार बने हैं।
इन्हें बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य
इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्यों में मुरारी लाल कनौजिया, इंदु देवी, हरीश पासवान, अनिता कुमारी, राजकुमार सोनकर, रोहित कपिल, बच्चा लाल, नंद लाल सोनकर, अभिषेक पासवान, रमेश कुमार सरोज, पंकज कुमार सरोज, सीमा हेला को मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी आदि ने बधाई दी।
अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत
भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर हम सब के आदर्श हैं। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को चाहिए कि वह सामाजिक एकता के लिए कार्य करें। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर, राजेंद्र मिश्रा, रमेश पासी, राजू पाठक, श्याम प्रकाश पांडेय, चंद्रशेखर ओझा आदि मौजूद रहे
सपा लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में की गई। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने एमएलसी डा. मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। सुशील मौर्या, अरविंद कनौजिया, अखिलेश यादव, संजय सिंह पटेल को उपाध्यक्ष, अजय केसरवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी बनाए गए। इसमें हंडिया में मनोज निगम, प्रतापपुर में दिनेश यादव, मेजा में अवनीश कुमार शुक्ला, करछना में रत्नेश यादव, कोरांव में आरएन पटेल, सोरांव में अमित कुमार यादव, बारा में विजय ङ्क्षसह बागी, फाफामऊ में सुजीत कुमार यादव, फूलपुर में शमशाद खान को अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार ब्लाकों में भी अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई।