चंडीगढ़ के सिविल वर्क को मिलेगी रफ्तार, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 42 Civil JE करेंगे ज्वाइन

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सिविल वर्क को रफ्तार मिलने जा रही है। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को जल्द ही 42 जूनियर इंजीनियर सिविल मिलने जा रहे हैं। इनकी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।

जूनियर इंजीनियर की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पर काम की लेटलतीफी के आरोप लगते हैं। फिर चाहे वह सड़कों की मेंटेनेंस हो या घरों की मरम्मत ही करनी हो। किसी भी तरह के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में अकसर देरी हो जाती है। इस देरी की मुख्य वजह कहीं न कहीं स्टाफ की शॉर्टेज भी रहती है। लेकिन अब यह देरी ज्यादा दिन की नहीं रहेगी। सिविल वर्क तुरंत होंगे। शहरवासी भी यही चाहते हैं कि शहर के विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए। शहर में सिविल वर्क से जुड़े कार्य तुरंत प्रभाव से होने चाहिए।

इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सिविल वर्क को रफ्तार मिलने जा रही है। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को जल्द ही 42 जूनियर इंजीनियर सिविल मिलने जा रहे हैं। इनकी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। लिखित परीक्षा और दूसरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद जो नाम फाइनल हुए हैं उनकी सूची प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही इन कैंडीडेट को अब डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है। जनरल कैटेगरी के कैंडीडेट जिनका सीरियल नंबर एक से 66 के बीच है वह 15 सितंबर को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए सेक्टर-8 स्थित यूटी सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में चीफ इंजीनियर कम स्पेशल सेक्रेटरी इंजीनियरिंग के रूम नंबर-117 पहुंचेंगे। इन्हें सुबह दस से शाम पांच बजे तक पहुंचना होगा। बाकी सीरियल नंबर के जो कैंडीडटे बचेंगे उन्हें 16 और 17 सितंबर को यहां पहुंचना होगा। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद चयनित कैंडीडेट को ज्वाइनिंग के लिए प्रक्रिया आगे बढ

जल्द ज्वानिंग भी

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद इन जेई को तुरंत ज्वाइनिंग लेटर भी जारी होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही अक्तूबर में इनकी ज्वाइनिंग भी हो जाएगी। डिपार्टमेंट इस तरह की तैयारी कर रहा है। इससे तुरंत नए जेई को ट्रेनिंग देकर काम करना सिखाया जाएगा। इसके बाद पहले से काम कर रहे इंप्लाइज पर वर्कलोड कम होगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.