रामसेतु का पत्थर तैरता हुआ पहुंचा बैराज, पत्थर पर लिखा हुआ है राम 

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

 

रामसेतु का एक चमत्कारी पत्थर गुरुवार रात को बहता हुआ बिजनौर बैराज पहुंच गया। गंगा में पत्थर तैरता देख गोताखोरों ने इसे निकाल लिया। पत्थर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रीराम की जय-जयकार के साथ श्रद्धालुओं ने पत्थर को नमन किया। इस पत्थर को बिजनौर बैराज पर ही स्थापित किया जाएगा। रामसेतु के इस पत्थर पर श्री राम लिखा हुआ है। संभावना है, कि किसी ने रामेश्वरम से लाया हुआ यह पत्थर किन्हीं कारणों से हरिद्वार या कहीं ओर गंगा में प्रवाहित किया जो बहता हुआ यहां आ गया।

गुरुवार को बिजनौर बैराज पर मौजूद लोग उस समय हैरत में पड़ गए जब एक पत्थर पानी के ऊपर बहता दिखाई दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने पत्थर को बाहर निकाल लिया। पत्थर पर राम लिखा हुआ है। करीब आठ से नौ किलो के वजनी इस पत्थर को पूजने के लिए भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह वही पत्थर है, जोकि भगवान श्री राम ने रामसेतु के निर्माण में इस्तेमाल किया था। श्रद्धालु इसे भगवान श्रीराम का चमत्कार मान रहे हैं। पत्थर को देखते ही बैराज पर श्री राम की जयकार हो गई। श्री राम के जयकारे लगाकर लोगों ने तैरने वाले इस पत्थर को नमन किया।

पत्थर को देखने वालों का तांता लगा 
 नमामि गंगे गंगा विचार मंच के संयोजक सौरभ सिंघल बैराज पहुंचकर पत्थर को अपने साथ ले आए। इन्होंने सिविल लाइन्स स्थित अपने प्रतिष्ठान पर लाकर पत्थर को एक बर्तन में पानी भरकर डाल दिया। यहां भी पानी में तैरते पत्थर देखने वालों का तांता लगा रहा। सौरभ सिंघल ने बताया कि उक्त पत्थर को बिजनौर बैराज पर मां गंगा की आरती वाले स्थान पर स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों को दर्शन के लिए सुलभ हो सके। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.