![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_09_2021-25agcd123_22056071_6527.jpg)
RGA न्यूज़
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने पुलिस बल के साथ गई थी राजस्व टीम ग्रामीणों ने लगाया पक्षपात का आरोप बिचपुरी-भरतपुर मार्ग पर किया
राजस्व टीम को बंधक बनाने की कोशिश, एक घंटे लगाया जाम
आगरा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम और पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने राजस्व टीम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बंधक बनाने की कोशिश की। यह देख टीम के कर्मचारी भाग निकले। पुलिसकर्मियों भी एक मकान में जा छिपे। ग्रामीणों ने बिचपुरी-भरतपुर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। उन्होंने जेसीबी को आगे नहीं बढ़ने दिया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि एसडीएम के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अछनेरा के गांव अरूआ में गाटा संख्या 143 और 139 में सरकारी जमीन और चकमार्ग हैं। गांव के एक व्यक्ति ने उक्त जमीन से अवैध कब्जे हटवाने और पैमाइश कराने की मांग की थी। शनिवार को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ पैमाइश को पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्वकर्मी पक्षपात कर रहे थे। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों पर धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया। बंधक बनाने की कोशिश में राजस्व कर्मी भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने एक मकान में घुसकर खुद को बचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अछनेरा पहुंचे और बिचपुरी-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां ग्रामीणों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। सूचना पर पहुंची सीओ अछनेरा महेश कुमार, इंस्पेक्टर राजकमल बालियान ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। नहीं थी महिला पुलिस, करनी पड़ी मशक्कत
बड़ी संख्या में अछनेरा पहुंची महिलाओं को रोड से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। थाने में महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। सीओ और इंस्पेक्टर के पहुंचने पर उन्होंने लोगों को समझाया, तब उनका गुस्सा शांत हुआ।