![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_09_2021-krishan_kumar_file_photo_22056179_73759944.jpg)
RGA न्यूज़
यूपी क्राइम अलीगढ़ क्राइम अलीगढ़ पुलिस अलीगढ़ में दो लोगों की मौत किसान ने पड़ोसी को काटा अलीगढ़ में दो लोग मरे
किसान ने पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसी युवक को गढ़सा मारकर काट डाला।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ गौंडा क्षेत्र के गांव नगला बिरखू में किसान ने पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसी युवक को गढ़सा मारकर काट डाला। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। किसान ने हमला कर युवक की पत्नी पर भी हमला किया। इससे वह घायल हो गई। कुछ देर बाद हमलावर किसान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह है मामला
गौंडा क्षेत्र के गांव नगला बिरखू के किसान हीरालाल पुत्र डालचंद उम्र 65 वर्ष चंद्रपाल सिंह में काफी पुराना विवाद चल रहा था । जिससे हीरालाल चंद्रपाल परिवार से खुन्नस मानता था। उसी खुन्नस में शनिवार की देर रात हीरालाल सिंह चंद्रपाल सिंह की छत पर चढ़ गया। चंद्रपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा छत पर सो रहा था।आरोप है कि हीरालाल ने गढ़सा से कृष्णा की गर्दन को काट दिया। कृृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। इसकेे बाद हीरालाल ने चंद्रपाल सिंह की पत्नी शशि देवी को गढ़सा मारा, जिससे उनका हाथ कट गया। वह चीखी चिल्लाई। पास में ही सो रहे बच्चे घटना से घबरा गए। बच्चों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। जैसे तैसे बच्चों ने अपनी जान बचाई। हीरालाल ने उनके ऊपर फायर भी किया, जिससे शशि देवी बाल-बाल बच गई। फिर किसान हीरालाल अपने घर चला गया। इसके बाद हीरालाल ने अपने आपको तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार थाना प्रभारी हरिभान सिंह, इगलास सीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शशि देवी को जेएन मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। एक साथ गांव में दो हत्या होने पर गांव के लोग दहशत में है। गांव में एसआई सचिन कुमार को फोर्स सहित किया गया है।