दिल्ली की बजाए मेरठ कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन धरना देगा किसान मजदूर संगठन

harshita's picture

RGA न्यूज़

दिल्‍ली के लिए चली किसान मजदूर संगठन की यात्रा रविवार को मेरठ पहुंच गई है। इस दौरान पल्लवपुरम और दौराला थाना पुलिस ने मशक्कत कर हाईवे पर किसानों की यात्रा को एक साइड से निकाला। ट्रैफिक प्रभावित रहा।

सहारनपुर से दिल्ली के लिए अपनी मांगों को लेकर चला संगठन मेरठ पहुंचा।

मेरठ, सहारनपुर से दिल्ली के लिए चली किसान मजदूर संगठन की किसान यात्रा दिल्ली की बजाए अब मेरठ कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन धरना देगा। संगठन के मुखिया ने ऐलान किया है कि जिला प्रशासन से नाराज संगठन के किसान कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बाद ही धरने से हटेंगे। साथ ही दो अक्टूबर को कमिश्नरी पर किसानों की महापंचायत भी होगी।

पुलिस का करनी पड़ी मशक्‍कत

किसान यात्रा के दौरान हाईवे पर जगह-जगह और सिवाया टोल प्लाजा पर जाम के हालात बन गए। पल्लवपुरम और दौराला थाना पुलिस ने मशक्कत कर हाईवे पर किसानों की यात्रा को एक साइड से निकाला। वहीं ट्रैफिक को धीमी रफ्तार से आगे रवाना किया। उसके बाद पल्लवपुरम फेज-वन पर भी जाम लग गया। यहां पर भी जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जिसके बाद किसान यात्रा मेरठ की ओर रवाना हो गए

संगठन की मांगें

रविवार को सहारनपुर से चली किसान मजदूर संगठन की किसान यात्रा दिल्ली के लिए चली थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने सिवाया टोल प्लाजा पर कहा कि यह किसान यात्रा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में धरना देने के लिए निकली थी। संगठन की मांग थी कि बेरोजगारों को नौकरी मिले, किसान पेंशन सभी किसानों को मिले। गन्ना भुगतान समय पर हो, गन्ने का रेट बढ़ाया जाए। गेंहू और धान उचित मूल्य पर बिक्री हो। रास्ते में किसान यात्रा की सुध लेने के लिए किसी भी स्तर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे।

दो अक्‍टूबर को महापंचायत

रास्ते में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही एक साइड के ट्रेफिक को डायवर्ट किया गया। नाराज संगठन के किसानों से वार्ता करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया कि अब वह दिल्ली की बजाए मेरठ कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जब तक कमिश्नरी के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता होने और समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को कमिश्नरी पर किसानों के मुद्दों केा लेकर महापंचायत भी की जाएगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.