सोमवार को भारत बंद, बिजनौर में इन पचास स्थानों पर रहेगा चक्का जाम

harshita's picture

RGA न्यूज़

 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के कार्यकर्ता सोमवार को को भारत बंद के दौरान जिले मे 50 स्थानों पर चक्का जा करेंगे। जाम की सफलता को किसान नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए है

भाकियू का सोमवार को भारत बंद का एलान।

बिजनौर, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के कार्यकर्ता सोमवार को को भारत बंद के दौरान जिले मे 50 स्थानों पर चक्का जा करेंगे। जाम की सफलता को किसान नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए है।

किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनसे आंदोलन में भागीदारी करने का आह्वान किया जा रहा है।

किसान संयुक्त मोर्चा ने 27 सितंबर यानि सोमवार को भारत बंद की आह्वान किया है। उधर मोर्चा क मुख्य घटक भाकियू ने सोमवार को आहूत भारत बंद के दौरान चक्का जाम की सफलता को पूरी ताकत झोंक दी है।

इन स्‍थानों पर ये करेंगे नेतृत्‍व 

भाकियू युवा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि नजीबाबाद-मंडावली मार्ग पर स्थित मोटा महादेव चौधरी बलराम सिंह के नेतृत्व में, नांगल सोती में कुलवीर सिंह और राजवीर सिंह के नेतृत्व में अफजलगढ़ शुगर मिल के सामने दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में, बागड़पुर में रोहताश सिंह के नेतृत्व, जलीलपुर ब्लाक मुख्यालय पर हुकुम सिंह के नेतृत्व में, ग्राम कौशल्या में महीपाल सिंह के नेतृत्व में, स्याऊ-छाछरी में कल्याण सिंह के नेतृत्व, ग्राम रौनियां में अशोक कुमार के नेतृत्व में, बालकिशनपुर चौराहे पर उदयवीर सिंह के नेतृत्व में, चांदपुर में थाना चौराहे पर अशोक कुमार के नेतृत्व में, गोलबाग तिराहे पर नितेंद्र सिंह प्रधान और दारानगर में डालचंद के नेतृत्व में चक्का जाम किया जाएगा। जिले में करीब 50 स्थानों पर जाम रहेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.