आगरा मंडल में भारत बंद बेअसर, बाजार खुले, एहतियातन पुलिस है तैनात

harshita's picture

RGA न्यूज़

कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह़वान किया है। आगरा मंडल में इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। समाजवादी पार्टी और बसपा के समर्थन देने से पुलिस भी चौकन्‍नी है। रेलवे स्‍टेशन और एक्‍सप्रेस वे पर सतर्कता बरती जा रही है।

भारत बंद का असर आगरा मंडल में नहीं दिख रहा है। कासगंज के बाजार में एहतियातन तैनात पुलिस बल।

आगरा, कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद का असर आगरा मंडल में कोई खास नजर नहीं आ रहा है। रोजाना की तरह ही बाजारों में चहल-पहल है। निर्धारित समय पर दुकानें खुलीं और ग्राहक भी आने लगे। यहां तक कि आसपास के गांवों से किसान भी सब्जियां लेकर शहर में पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस सुबह से सतर्क नजर आ रही है। रेलवे स्‍टेशनों के साथ एक्‍सप्रेस वे पर भी पुलिस चौकन्‍नी है।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का ताजनगरी में ज्यादा असर नहीं है। कुछ देर के लिए थोक बाजार के व्यापारियों ने जरूर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के पहुंचने पर उनके समर्थन में सांकेतिक रूप से बाजार रखा।मगर, 11 बजे के बाद यह बाजार भी खुल गया है। साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों को छोड़कर शहर के सभी बाजार खुले हुए हैं। वहीं, आंदोलन की वजह से दिल्ली से आगे रेल यातायात प्रभावित है। इसके चलते आगरा मंडल में विभिन्न स्थानों पर तीन ट्रेनों को रोकना पड़ा।

अलग-अलग स्टेशनों पर लगभग डेढ़ घंटे खड़ी रहीं। सचखंड एक्सप्रेस आगरा कैंट, पश्चिम एक्सप्रेस छाता और श्रीगंगानगर-नांदेड रूंदी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास रेल यातायात प्रभावित रहा। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अन्य स्थानों से आने वाली ट्रेनें रूकी हुई हैं। इससे आगे ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। दिल्ली स्टेशन पर जगह न होनेे के कारण आगरा रेल मंडल में तीन ट्रेनें तीन अलग-अलग स्टेशनों पर लगभग डेढ़ घंटे के रोकी गईं। इसके बाद इन्हें रवाना किया गया। इधर, भारत बंद का शहर के बाजारों पर कोई असर नहीं है। शाह मार्केट, न्यू आगरा, संजय प्लेस आदि बाजार खुले हुए हैं। किसान मोर्चा के कुछ पदाधिकारी सोमवार सुबह मोतीगंज बाजार पहुंच गए थे। उनके आग्रह पर व्यापारियों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान माेर्चा व बाजार समिति के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। लगभग एक घंटे तक उन्हें थाने में बैठाए रखा, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। सुबह 11 बजे के बाद यह बाजार भी

सपा उतरी समर्थन में

समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है।राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता हरीपर्वत चौराहा से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालने की तैयारी में है। इधर, पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी तैयारी कर ली है।

मंडल में भी असर नहीं

मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में भी बंद का कोई असर नहीं रहा। मथुरा में बाजार खुले हैं लेकिन किसानों के विरोध के मद्देनजर यमुना एक्‍सप्रेस वे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अभी तक किसी किसान संगठन ने प्रदर्शन का ऐलान नहीं किया है लेकिन उसके बावजूद पुलिस सतर्क है कि कहीं किसान एक्‍सप्रेस वे पर आकर यातायात को प्रभावित न करें। मैनपुरी और कासगंज में भी सुबह से बाजार खुल गए हैं और चहल-पहल बनी हुई है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.