बरहन में बुखार पीड़ित दो महिलाओं ने दम तोड़ा

harshita's picture

RGA न्यूज़

क्षेत्र में अब तक हो चुकी है 10 की मौत ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया खानापूर्ति करने का आरोप

बरहन में बुखार पीड़ित दो महिलाओं ने दम तोड़ा

 आगरा। बरहन क्षेत्र में सोमवार को बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। बरहन में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।

बरहन के बुर्ज अतिबल निवासी सत्यवीर की पत्‍‌नी सोनम (28) को आठ दिन से बुखार था। सत्यवीर ने बताया कि उन्होंने बरहन के झोलाछाप से इलाज कराया। तबीयत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल ले गए। सोमवार सुबह चार बजे सोनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन बेटियों में आठ वर्षीय दीक्षा, छह वर्षीय वंशिका और तीन वर्षीय काव्या हैं। सत्यवीर मजदूरी करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सत्यवीर परिवार समेत कच्चे मकान में रहते हैं। नगला अड़ू निवासी सत्यवान की पत्‍‌नी नेहा (26) को 10 दिन से बुखार था। स्वजन ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 25 सितंबर को हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें जयपुर ले गए। सोमवार सुबह नौ बजे नेहा ने दम तोड़ दिया। दो बच्चों में तीन वर्षीय आर्य और एक वर्षीय वैभव हैं। स्वजन ने बताया कि पति सत्यवान भी बुखार से पीड़ित हैं। उनकी हालत भी गंभीर है। खानापूर्ति कर रहा स्वास्थ्य विभाग

ग्रामणों ने फिर स्वास्थ्य टीम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है। खेड़ी के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, गुड्डू त्यागी, मनोज कुमार, मनीष सिसोदिया, अविनाश पचौरी, चक्रपाल, विनय कुमार का आरोप है कि नगला अड़ू व बुर्ज अतिबल में तीन बार स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो चुका है लेकिन यहां पहुंचने वाले मरीजों को नीली-पीली गोलियां देकर लौटा दिया जाता है। कोई भी जांच नहीं की जाती।

बरहन पीएचसी पर रात में तैनात हों चिकित्सक

भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार जैन, ग्राम प्रधान भूदेव प्रसाद, श्रीनिवास, पारस दिवाकर आदि ने बरहन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात के समय चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि रात के समय अस्पताल में ताला लटका रहता है। मजबूरन लोगों को झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है। नगला अड़ू के दोनों तालाबों में पसरी गंदगी

बरहन क्षेत्र के तीन गांवों में घर-घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। बरहन, नगला अड़ू और बुर्ज अतिबल में कई लोग बीमार हैं। नगला अड़ू स्थित दो तालाबों में गंदगी पसरी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक सात वर्ष से दोनों ही तालाबों की सफाई नहीं हुई है। इससे संक्रमण फैल रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्वजन को बंधाया ढांढस

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.