![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/24_09_2021-fraud_22050147_0.jpg)
RGA न्यूज़
अचार-पापड़ बनाने वाली महाराष्ट्र की कंपनी के बरेली के दो युवकों ने तीन लाख रुपये हड़प लिये। एक आराेपित कंपनी का सेल्स मैनेजर है जबकि दूसरा आर्गेनाइजर। मामले में पुलिस ने दाेनाे आराेपिताें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बरेली के दो युवकों ने अचार-पापड़ बनाने वाली महाराष्ट्र की कंपनी को लगाया चूना
बरेली, अचार-पापड़ बनाने वाली महाराष्ट्र की कंपनी के बरेली के दो युवकों ने तीन लाख रुपये हड़प लिये। एक आराेपित कंपनी का सेल्स मैनेजर है जबकि दूसरा आर्गेनाइजर। एसएसपी के आदेश के बाद महाराष्ट्र पूणे की निलास इंटर प्राइजेज कंपनी के सह प्रबंधक अकलेश सिंह की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने दोनों आरोपितों अतुल व रजत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कंपनी के सह प्रबंधक अकलेश सिंह ने बताया कि कंपनी अचार,मसाले, पापड़ बनाती है। बरेली में माल बेचने के लिए कंपनी ने संजयनगर निवासी रजत रावत को एरिया सेल्स मैनेजर व भूड़ निवासी अतुल सक्सेना को सेल्स आग्रेनाइजर नियुक्त किया था। आरोप है कि आरोपितों ने टूटी फूटी खरीदने पर आनंद एंड कंपनी से 68 हजार 850 रुपये लिये थे। यह रकम कंपनी को आरोपितों ने नहीं
यही नहीं बीते तीन साल से आरोपित ब्रेकेज व डैमेज का क्लेम आनंद एंड कंपनी बरेली के नाम से ले रहे हैं। अतुल व रजत ने अनुज कुमार व मोहन स्वरुप को काम पर रखा था। दोनों की जून तक तनख्वाह व इंसेटिव व अन्य पेमेंट समेत दोनों ने मिलकर कंपनी को तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। दोनों से रकम मांगी गई तो रकम देने से इन्कार कर दिया। दोनों पर आगरा में भी धोखाधड़ी करने का आरोप है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आए दिन बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले को लेकर महिलाओं ने जताया
महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामले आए दिन तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बारादरी थाने व पीलीभीत में सरेराह हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद रविवार को सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद महिला जागृति मंच की महिलाओं ने पहने तो सुभाषनगर स्थित कार्यालय पर ऐसे दंरिदों को सबक सिखाने को लेकर चर्चा की। इसके बाद सुभाषनगर थाने में पहुंच संस्था की पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से सख्ती अपनाने के लिए अपील की।