![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_09_2021-encounter_agra_29_sep_22065822.jpg)
RGA न्यूज़
कालिंदी विहार में 17 सितंबर को कारीगर सुशील चौहान को मारी थी गोली। बुधवार तड़के हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल। पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल बदमाश का नाम राजेश बघेल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश गिरफ्तार किए हैं।
आगरा, कालिंदी विहार में दो सप्ताह पहले हार्डवेयर की दुकान में लूट करने के दौरान कारीगर की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की बुधवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उसके दो साथियों समेत दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल बदमाश का नाम राजेश बघेल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए उसके साथियों के नाम सनी बघेल और आकाश हैं।
घटना 17 सितंबर की रात की है। एत्माद्दौला के शाहदरा निवासी भूरा की कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर राधिका हार्डवेयर एवं एल्युमिनियम ग्लास के नाम से दुकान है। उन्होंने 17 सितंबर की सुबह अपने यहां सुशील चौहान काे काम पर रखा था। रात में बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे थे। काउंटर पर आकर सामान मांगने लगे। व्यापारी उन्हें सामान निकालकर दिखाने लगा था। इसी दौरान बदमाश गल्ले में रखेे रुपये के बारे में व्यापारी से पूछने लगे थे। व्यापारी से गल्ले में रखे रुपये निकालकर देने की कहा। जिसके बाद गल्ले में रखे रुपये लूटने लगे। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट कर दी
शोर सुनकर वहां मौजूद कारीगर सुशील चौहान काउंटर पर पहुंच गया था। उसने बदमाशों को काउंटर से घसीटकर सीढ़ियों पर पटक दिया था। सुशील को भारी पड़ता देख बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों का सुराग नहीं लगाने के लिए पुलिस आसपास इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे सुराग मिलने के बाद पुलिस दो सप्ताह से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की सुबह बदमाशों की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। भागने की कोशिश करते दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। तीसरे बदमाश राजेश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसका नाम राजेश बघेल है।