![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_09_2021-minister_siddharth_nath_22065531.jpg)
RGA न्यूज़
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार किसानों की आय दो गुनी करने में जुटी है। विपक्ष को सिर्फ अपनी कुर्सी दिख रही है। वह राजनीति पर उतारू है और आम जनमानस के हित से कुछ भी लेना देना नहीं है
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने विपक्ष पर कटाक्ष किया। कहा कि किसान आंदोलन के माध्यम से विपक्ष राजनीति कर रही है।
प्रयागराज,किसानों को लेकर चल रहे आंदोलन पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि समृद्ध और खुशहाल किसान नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश सरकार अब गन्ना किसानों को 325 की जगह 350 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करेगी। कैबिनेट मंत्री ने प्रयागराज प्रवास के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही थीं
विपक्ष को जनमानस के हित से कोई मतलब नहीं
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार किसानों की आय दो गुनी करने में जुटी है। विपक्ष को सिर्फ अपनी कुर्सी दिख रही है। वह राजनीति पर उतारू है और आम जनमानस के हित से कुछ भी लेना देना नहीं है। महीनों से रास्ता रोकर आंदोलन किया जा रहा है। आखिर इस कदम से किस किसान का भला हो रहा है, जब कि आम आदमी को कठिनाई हो रही है।
किसान राजनीति का शिकार न हों : भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्
भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि किसान स्वयं वास्तविकता को समझें और किसी भी दल की कटपुतली न बनें। आजादी के बाद से कभी किसानों को लेकर कोई काम नहीं किया गया। भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जो किसानों के हित में कदम उठा रही है। यहां तक कि आवश्यकता के अनुसार कानून भी बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक किसान को कानूनी सुरक्षा देने का प्रयास है, दूसरी तरफ विपक्ष अपनी रोटी सेंकने में जुटा है। उन्हें बरगला रहा है।
बोले, किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वालों का उतरने लगा मुखौटा
भाजपा नेता अवधेश गुप्ता ने कहा कि अब तो किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों के चेहरे से भी मुखौटा उतरने लगा है। वह मंच पर कुछ और बोलते हैं। पर्दे के पीछे से कुछ और बोलते और करते हैं। इस तरह के दोहरे चरित्र वालों की पहचान जनता को स्वयं करनी होगी। यह भी समझना होगा कि कौन उनके हित में कदम उठा रही है। बसपा, सपा, कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दल सिर्फ निजी स्वार्थ और वर्ग भेद की बात करते हैं। दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्र की बात करती है। वह सभी को संगठित कर आगे ले चलने की बात करती है। भाजपा का पूरा प्रयास है कि पूरे देश को एकता के सूत्र में पिराए और भारतीय संस्कृति को उसके परम वैभव तक ले जाएं।