![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/30_09_2021-arjun_ram_meghal_22068664.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा की मोर्चा विभाग प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेशसहप्रभारियों ने दिए दिशा निर्देश। बूथ की मजबूती से लेकर आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मिशन-2022 के लिए नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को धरातल पर पूरी शक्ति से उतारने को कहा।
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, आगरा में एएसआइ व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।
आगरा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे में ऊर्जा का संचार कर उसे सक्रिय बनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के दो सहप्रभारियों ने बूथ को मजबूत बनाने से लेकर घर-घर संपर्क बनाने को कहा तो कमल खिलाने को पूरी ऊर्जा से जुटने के निर्देश दिए। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेशसहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त 2022 को योगी आदित्यनाथ फिर तिरंगा फहरायें हम इस दृष्टि से जुटना होगा।
फतेहाबाद रोड स्थित एक रिजार्ट में भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के ब्रजक्षेत्र पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सहप्रभारियों ने बैठक कर चुनाव को लेकर आगामी रोड मैप तैयार किया। दो चरणों में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश सहप्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने मिशन-2022 के लिए नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को धरातल पर पूरी शक्ति से उतारने को कहा। उनका कहना था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम स्व. अटल विहारी वाजपेयी की कर्मभूमि ब्रज का भाजपा से गहरा नाता है। अटल जी ने लोकसभा की 200 सीटों की बात कही थी, आज प्रदेश और केंद्र दोनों में पूर्ण बहुमत की सरकार हैं। संगठनात्मक बेहतर कार्य और सरकार की सफल योजनाओं ने जनता में अपनी पेंठ बनाई है। प्रदेशसहप्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि चुनाव कैलेंडर तैयार हो रहा है, जिसका क्रियान्वयन मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग को करना है। सहप्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि अक्टूबर से आरंभ होने वाले सदस्यता अभियान में जुटना है तो पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को सफल बनाना है। पन्ना प्रमुख के साथ पन्ने पर दर्ज हर घर तक पहुंचा बनानी है। ब्रजक्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी ने मोर्चो के मंडल तक के गठन आदि पर चर्चा की और जीत के पांच मंत्र भी दिए। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्ययोजनाओं के बारे में बताया
मनाने वालों की टीम तैयार कर लीजिए
केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेशसहप्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने ब्रजक्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी से कहा कि विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र से टिकट किसी एक को मिलेगा, जबकि दावेदार कई होते हैं। इसके बाद नाराजगी भी होगी। इसलिए मनाने वालों की एक टीम पहले ही तैयार कर लेनी चाहिए। ये भी चुनाव प्रबंधन का हिस्सा
- योग्यता
- उपयोगिता
- स्वीकारता
- प्रभावशीलता
- परिपक्वता