RGA न्यूज़
स्थानीय पुलिस के साथ दमकल दस्ता और गैस एजेंसी की टीम वहां पहुंची और गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया जाने लगा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव रोक दिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस
आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव रोक दिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रयागराज, शहर के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार सुबह पाइप पाइन से पीएनजी लीकेज से खलबली मच गई। रिसने पर गैस आसपास के घरों में घुसी तो लोग घबराकर बाहर निकल आए। सुबह की सैर पर निकले लोग भी परेशान हो गए। गैस की बदबू और सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो लोग उस स्थान से दूर जाकर खडे़ हो गए। यह भी लोगों में डर बना था कि कहीं धमाका न हो जाए हालांकि इसका खतरा कम था। खबर पाकर स्थानीय पुलिस के साथ दमकल दस्ता और गैस एजेंसी की टीम वहां पहुंची और रिसाव रोकने का प्रयास किया जाने लगा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव रोक दिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह तकरीबन सात बजे की बात है। सिविल लाइंस में मिश्रा भवन के पास अचानक तेज बदबू फैली। कुछ ही मिनट में आसपास के सौ मीटर के से ज्यादा दायरे में घरों में भी गैस घुसी। लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। फिर लोग घरों से निकल आए। मिश्रा भवन चौराहे के आसपास तमाम निजी और सरकारी कार्यालय भी हैं लेकिन सुबह का वक्त होने की वजह से सब बंद थे। मार्निग वाक पर निकले लोगों ने सड़क पर एक स्थान पर तेज गैस फैलने का शोर मचाया। इतनी देर में आसपास के एरिया में गैस फैल चुकी थी। खबर पाकर सिविल लाइंस थाने की पुलिस के साथ सीओ और फायर ब्रिगेड की टीम भी आ गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उस स्थान से पीएनजी की पाइप लाइन सड़क के नीचे से गुजरी है। उसी पाइप से पीएनजी का
पीएनजी रिसाव की खबर निजी कंपनी को दी गई तो उसकी टेक्निकल टीम कुछ देर में वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर लगे कैप को हटाकर टेक्निकल टीम ने आधे घंटे में ही रिसाव बंद कर दिया। इस बीच आसपास के लोग घर से बाहर खड़े रहे। रिसाव बंद होने पर लोगों की परेशानी दूर हो सकी।