बहराइच में दीर्घायु की कामना लेकर स्‍नान करने गई मां, नहाते समय डूबने से बेटे की मौत

harshita's picture

RGA न्यूज़

जिउतिया पर्व पर पुत्र के दीर्घायु की कामना लेकर गांव की महिलाएं यहां स्नान करने गई थीं। आशादेवी ने अपने पुत्र 14 वर्षीय सचिन के लिए व्रत रखा। शाम को वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ नाले में स्नान करने गई थी जहां हादसा हो गया।

जिउतिया व्रत के दौरान गांव के निकट घाघरा नदी से जुड़े नाले में हो रहा था परंपरा का निर्वहन।

बहराइच, पुत्र के दीर्घायु के लिए रखे गए जिउतिया व्रत के दौरान स्नान करने की जिद ने पुत्र की जान ले ली। वह अपने दोस्तों के साथ नाले में स्नान करने गया और तेज बहाव के चलते पैर फिसलने से डूब गया। घंटों की मशक्कत से उसका शव निकला जा सका। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के मंगलपुरवा के निकट घाघरा नदी बहती है। इसका पानी गांव से कुछ ही दूरी पर नाले में निकलता है। जिउतिया पर्व पर पुत्र के दीर्घायु की कामना लेकर गांव की महिलाएं यहां स्नान करने गई थीं। आशादेवी ने अपने पुत्र 14 वर्षीय सचिन के लिए व्रत रखा। शाम को वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ नाले में स्नान करने जा रही थी।

इस दौरान मां से जिद करके सचिन भी स्नान करने के लिए चला गया। नाले में वह गांव के अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नाले के गहरे पानी में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने करीब दो घंटे बाद किशोर का शव नाले से बरामद किया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।

तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत बेलभरिया निवासी राम सुधार की बेटी नीलू तिवारी व पवन कुमार की पुत्री रुचि बुधवार शाम तालाब किनारे खर-पतवार काटने गई थी। अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों की डूबकर मौत हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कराकर शव परिवारजन को सौंप दिया गया। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने घटना पर गहरा दुख जताया और बताया कि प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.