प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी दावेदार

harshita's picture

RGA न्यूज़

कांग्रेस अगले साल होने वाले प्रदेश के आम विधानसभा चुनावी की तैयारियों में जुट गई हैं। लखनऊ दौरे पर आई राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ विधानसभा चुनाव के दावेदारों से मुलाकात की।

जिले की बरौली विधानसभा से विनाेद पांडेय व कई ने प्रियंका से मुलाकात कर दावेदारी की है।

अलीगढ़, कांग्रेस अगले साल होने वाले प्रदेश के आम विधानसभा चुनावी की तैयारियों में जुट गई हैं। लखनऊ दौरे पर आई राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ विधानसभा चुनाव के दावेदारों से मुलाकात की। जिला स्तर के पहुंचे पदाधिकारियों व सामान्य कार्यकर्ताओं से दावेदारों का फीड बैक भी लिया है। जिले की बरौली विधानसभा से विनाेद पांडेय व शहर विधानसभा से आगा यूनिस आगाह सहित कई ने प्रियंका से मुलाकात कर दावेदारी की है।

बता दें, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के दावेदारों को 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आवेदन पत्र जमा करने की तिथि घोषित की है। हर दावेदार को पार्टी फंड के लिए 10 हजार रुपये का डीडी साथ जमा करना होगा। विनोद पांडेय ने कहा कि वे पार्टी के एक सेवक की तरह काम कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता के बीच रहकर हर सुखदुख में उनके साथ रहते हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के सुझाव व आशर्वाद व क्षेत्रीय जनता की मांग पर दावेदारी की है। प्रियंका गांधी का आशीर्वाद मिलेगा। ऐसी उम्मीद

वाराणसी विराट जनसभा की तैयारियों में जुटें : रूही जुबैरी

कांग्रेस की नौ अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कालेज के मैदान में विराट जनसभा होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस रैली को राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी। पार्टी के पदाधिकारियों को प्रभारी प्रशासन योगेश दीक्षित ने पत्र जारी कर दिए हैं।

किश्तों में बिल लिया जाए

अलीगढ़। कांग्रेसी नेता आगा युनूस ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के चलते माबूद नगर में बच्चों के ऊपर आफत आ गई। मां की हत्या के बाद पिता जेल में जला गया, उनके लानन-पालन करने वाला कोई नहीं है। रोरावर क्षेत्र के माबूद नगर में बिजली के बिल को लेकर ऐजाज ने अपनी पत्नी कैशर की हत्या कर दी थी। उसके साथ बच्चे हैं। आगा युनूस का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के उत्पीड़न के बाद यह मामला हुआ है। इसलिए इस मामले की जांच कराकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने अधीक्षण अभियंता एसके जैन से मिलकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐजाज के सातों बच्चे अनाथ हो गए, प्रदेश सरकार को बच्चों की शिक्षा की भी व्यवस्था करनी चाहिए। आगा युनूस ने कहा कि यदि बिल अधिक हो जाता है ताे उसे किश्तों में बिल लिया जाए। कनेक्शन काटने से पूर्व सूचना भी दी जानी चाहिए। इस मौके पर पंडित महेश शर्मा, अहमर अली, अनिल कुमार, शहज़ाद हुसैन, नदीम अहमद, मोहम्मद आसिफ, फिरोज अहमद, जावेद, तबस्सुम आदि मौजूद थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.