डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य का दावा- 2017 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी भाज

harshita's picture

RGA न्यूज़

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के नवनिर्माण में लगी है। वैश्विक मंच पर भी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। उन्‍होंने दावा किया कि पिछले विधान सभा चुनाव से अधिक सीट इस बार भाजपा के खाते में आएगी।

यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में मिशन 2022 का जोश भरा।

प्रयागराज, उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि आगामी विधान सभा के चुनाव में 2017 से भी ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। इसकी वजह यह कि भाजपा ने सुशासन दिया है। इससे पहले माफिया राज होता था। सभी विपक्षी दल उसे ही प्रश्रय देते थे। आज उनके चेहरे से नकाब उतर चुका है। अपराधी जेल में हैं। आम जनता खुशहाल हो रही है। किसानों की भी आय बढ़ रही है। भाजपा ने कभी भी जातिवाद को विस्तार नहीं दिया। हमारी सरकार में गरीबों को उनका हक मिल रहा है।

बोले केशव, भाजपा राष्‍ट्र के नव निर्माण में जुटी है

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के नवनिर्माण में लगी है। वैश्विक मंच पर भी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। रक्षा, बौद्धिक संपदा सहित सभी क्षेत्रों में देश को सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है। इस कार्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को साथ लेकर चल रहे हैं

कसा तंज, विपक्ष को सिर्फ कुर्सी दिख रही है

प्रयागराज प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उनका मिशन भारत की तरक्की है। यही वजह है कि विकास की गंगा बह रही है। प्रयागराज भी इसका साक्षी है। सभी सड़कों का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण के साथ नागरिक सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। विपक्ष इन सब से मुंह मोड़कर बैठा है। उसे सिर्फ अपनी कुर्सी दिख रही है। लोगों को बरगलाने की भी कोशिश चल रही है। आम आदमी को सचेत होना पड़ेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे, जमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, राघवेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्र, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। सभी ने भाजपा सरकार के कार्यों की बड़ाई की और पार्टी की एकता के लिए अपना योगदान की बात दोहराई।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.