बरेली में सपा कार्यकर्ता के होर्डिंग हटाने पर बंदूकधारियों ने टीम को घेरा, जताया विरोध, किया हंगामा, जानिए आगे क्या हुआ

harshita's picture

RGA न्यूज़

शहर में लगे होर्डिंग बैनर हटाने पर सपा कार्यकर्ता के साथियों ने बंदूकधारियों समेत नगर निगम की टीम का घेराव कर दिया। जमकर हंगामा किया। टीम ने अफसरों को मामले की जानकारी दी।

बरेली में सपा कार्यकर्ता के होर्डिंग हटाने पर बंदूकधारियों ने टीम 

बरेली, शहर में लगे होर्डिंग, बैनर हटाने पर सपा कार्यकर्ता के साथियों ने बंदूकधारियों समेत नगर निगम की टीम का घेराव कर दिया। जमकर हंगामा किया। टीम ने अफसरों को मामले की जानकारी दी।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके चलते टीम ने अभियान चला रखा है। शुक्रवार को अतिक्रमण टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम विकास भवन रोड से स्टेडियम रोड की ओर खंभों पर लगे पोस्टर, होर्डिंग हटा रही थी। वहां राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटा दिए गए।

श्यामगंज पुल के पास ही होर्डिंग हटाने पर सपा के एक कार्यकर्ता के साथी बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने पोस्टर हटाने का विरोध कर जमकर हंगामा भी किया। जयपाल सिंह ने बताया कि वह पूछने लगे किसके निर्देश पर पोस्टर हटा रहे हैं। इस पर टीम की उनसे नोकझोंक भी हुई। उनके हंगामा करने के बावजूद टीम वहां से आगे पोस्टर हटाते हुए निकल गई। अतिक्रमण दल प्रभारी ने महापौर व नगर आयुक्त को सूचना दी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.