भाजपा में ओडियो बम, लगाए गंभीर आरोप, विस्‍तार से जानिए मामला

harshita's picture

RGA न्यूज़

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के पुत्र तपेश चौधरी और भाजयुमो के निवर्तमान उपाध्यक्ष चेरब प्रताप सिंह की कथित आडियो वायरल हुईं।

आडियो व वीडियो वायरल होने के पीछे राजनीतिक साजिश भी बताई जा रही है।

अलीगढ़, विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के पुत्र तपेश चौधरी और भाजयुमो के निवर्तमान उपाध्यक्ष चेरब प्रताप सिंह की कथित आडियो वायरल हुईं। इन तीन आडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची में किसका नाम गया है, किसका नहीं सब पर बात हो रही है। इससे भाजपा में खलबली मच गई है। बाद में तपेश और चेरब के बातचीत की एक और आडियो वायरल हुई। जिसमें चेरब पूर्व की आडियो को गलत ठहरा रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद ही चेरब की वीडियो वायरल हुई जिसमें वह पूर्व की बातों को सही बता रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनसे पांच लाख रुपये लिए गए हैं। आडियो व वीडियो वायरल होने के पीछे राजनीतिक साजिश भी बताई जा रही है।

वायरल हुई आडियो

वायरल हुई आडियो को एक माह पूर्व का बताया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों को लेकर आडियो में कैद हुई बातचीत में गांजा-भांग बेचने वाला तक कहा गया है। यह भी कहा गया है कि कुछ दावेदारों पर तो संगीन धाराओं में मुकदमे हैं, शराब के ठेकेदारी करते हैं, नेटवर्क कमजोर है, कार्यकर्ताओं में पकड़ नहीं है। अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

वीडियो और आडियो सही हैं। मुझसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। पैसे ले लिए, मगर अध्यक्ष भी नहीं बनाया। 2010 से संगठन में काम कर रहा हूं, मगर कभी ऐसा नहीं हुआ। अब पहली बार ऐसा हो रहा है। कुछ पैसे इन्होंने लौटाए हैं, मगर अभी कुछ बाकी हैं। मैं संगठन में अपनी बात रखूंगा।

-चेरब प्रताप सिंह

आडियो साजिश के तहत जारी की गई है, जिसने मेरा कोई लेना देना नही है। जिस मोबाइल से आडियो जारी की गई है, उसकी आइडी और लोकेशन की जांच होनी चाहिए। मुझसे हुई बातचीत में चेरब ने इस तरह की आडियो में हमारी बात होने से इन्कार कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि मेरे पिताजी को बदनाम करने की साजिश है। राजनीति षडय़ंत्र के तहत यह सब किया गया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.