भाजपा का मिशन 2022, स्वच्छता अभियान के सहारे लोगों ने जुड़ने की कार्यकर्ताओं ने छेड़ी है मुहिम

harshita's picture

RGA न्यूज़

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग शहर के पार्कों व चौराहों पर सफाई की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चल रहा है। कार्यकर्ताओं की टोली गंगा घाट व यमुनातट पर भी पहुंची। इस दौरान सभी को पालीथिन का प्रयोग न करने का भी आग्रह किया गया।

स्‍वच्‍छता अभियान के माध्‍यम से इन दिनों भाजपा कार्यकर्ता लोगों से जुड़ रहे हैा।

प्रयागराज, भाजपाइयों ने मिशन 2022 के लिए कमर कस ली है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि सरकार की उपब्धियों को गिनाने के लिए पत्रक बांटे जा रहे हैं। भौतक रूप से भी लोगों को जोड़ा जाए, इसके लिए जगह-जगह स्वच्छता अभियान भी शुरू किया गया है। यह अभियान सभी जगहों पर तीन दिनों तक चलेगा।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने की सफाई, जागरूकता का पढ़ाया पाठ

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने बताया कि उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बालसन चौराहा पर सफाई की। उसके बाद कई अन्य पार्कों व चौराहों पर सफाई की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चल रहा है। कार्यकर्ताओं की टोली गंगा घाट व यमुनातट पर भी पहुंची। इस दौरान सभी को पालीथिन का प्रयोग न करने का भी आग्रह किया गया

यमुनापार 1554 बूथों पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा

भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यकताओं की टोली घर-घर जा रही है। लोगों से पालीथिन का प्रयोग बंद करने का भी आग्रह कर रही है। सभी को एक संकल्प दिलाया जा रहा है कि वह पालीथिन का प्रयोग किसी भी दशा में न करें। घर से जब भी निकलें एक थैला साथ रखें, जिससे कोई भी सामान लेने पर पालीथिन न लेना पड़ा। ऐसा कर के हम अपने आसपास के पर्यावरण को भी स्वच्छ रख सकेगे। उन्होंने बताया कि यमुनापार के 1554  बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि जरूर शामिल होंगे।

भाजपा किसान मोर्चा ने महापुरुषों को किया नमन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनी मंडल के तत्वावधान में चाका नई बस्ती में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह रहे। अध्यक्षता नरसिंह और संचालन दिलीप केसरवानी ने किया। इस मौके पर नीरज शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, अनूप पासी मिश्री, सुनील विश्वकर्मा, मनजीत कुशवाहा, प्रदीप तिवारी बाल गोविंद दुबे आदि उपस्थित रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.