जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

harshita's picture

RGA न्यूज़

 बरेली की राशि वृषभ है चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार चतुर्थ भाव का चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है लेकिन कुछ लोगों के लिए लाभकारी भी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक कृषि आयुर्वेद से जुड़े व्यापारियों के लिए चंद्रमा लाभकारी रहेगा।

 जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार चतुर्थ भाव का चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए लाभकारी भी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक कृषि, आयुर्वेद, मेडिसिन, सोना आदि से जुड़े व्यापारियों के लिए यह चंद्रमा लाभकारी रहेगा। खासकर मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय लोगों को चंद्रमा लाभ देगा।

आज मेष ,वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी कृपा बरसाएगा। आज भूमि, सोना, ताबाॅ, मेडिकल से जुड़ा सामान खरीदना लाभकारी रहेगा। आज बच्चे, बुजुर्गों और रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक उन्नति के लिए सूर्य भगवान को अर्ध्य दे। सूर्य मंत्र का जप करें। रोग शांति के लिए लाल वस्त्र पहने, लाल वस्तुओं का दान करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - अश्विनी मास, कृष्ण पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - द्वादशी तिथि

नक्षत्र - मघा नक्षत्र

योग - साध्य योग

करण - कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:36 से मध्यान्ह 12:01 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:30 से 2:58 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 5:55 से रात्रि 10:30 तक

आज का राशिफल

मेष

व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया काम शुरू करने के योग हैं। सामाजिक कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में लाभ होगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाए, लाभ होगा।

वृषभ

ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लाभ के मामले में किस्मत का आपको भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता द्वारा गिफ्ट या आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए गाय को हरा चारा खिला

मिथुन

 बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक तौर पर आपके लिए समय मध्यम है। विरोधियों द्वारा आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए सतर्क रहना अति आवश्यक है। सफेद वस्तुओं का इस्तेमाल करें, लाभ होगा

कर्क

निवेश से जुड़े जो अवसर आज आपको मिलेंगे उन पर विचार जरूर करें। योजनाओं का भलि-भांति अध्ययन करने के बाद ही धन लगाएं। आपके खर्च नियंत्रित होंगे इनकम के नए सोर्स मिलने के भी योग है। भगवती पर अनार चढ़ाए, आर्थिक स्थिति मजबूत 

सिंह

धन-पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि, भूमि द्वारा पारिवारिक लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक है। आर्थिक फायदा के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कन्या

 आपको आज विभिन्न स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर के निर्माण में अत्याधिक धन खर्च हो सकता है। इसके साथ ही माता के स्वास्थ्य पर अचानक धन खर्च से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। गोले का बुरादा और बुरा मिलाकर चीटियों को चुगाए, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। धन की बचत करेंगे तो आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। पानी वाला नारियल बहते पानी में छोड़े, इससे स्थिति और मजबूत होगी।

वृश्चिक

 आज आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक लाभ मिलेगा। जल में गंगाजल डालकर के स्नान करें। ऊर्जा बढ़ेगी।

 

धनु 

 धैर्य एवं संयम आपकी आर्थिक परिस्थितियों को ठीक करने में मदद करेगा। भाग्य द्वारा अचानक धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। फिलहाल, आर्थिक लिहाज से आपका दिन मध्यम है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर

कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। धन कमाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। कमाई बढ़ाने एवं खर्चों में कटौती करने पर मनोभाव कर सकते हैं। शिवलिंग पर काले तिल अर्पण करें, और बेलपत्र चढ़ाएं, इससे स्थितियां और मजबूत होगी।

कुंभ

 आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। खर्च नियंत्रित होने से आपको आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। उन्नति के लिए कन्याओं को फल बांटे।

मीन - व्यवसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, किंतु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। धार्मिक क्रियाकलापों के आयोजन पर खर्च कर सकते हैं। इष्ट देव की पूजा ,अर्चना आज आपके लिए कल्याण प्रद है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.