![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_10_2021-samajwadi_agra_22081652.jpg)
RGA न्यूज़
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर हो गए हैं इकट्ठे। यहां से कलक्ट्रेट जाने की है तैयारी। पुलिस फोर्स भी सतर्क। आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में शुरू किया धरना। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भी किसान हुए जुटना
कलक्ट्रेट जाने के लिए आगरा सपा जिला कार्यालय पर एकत्र सपाई।
आगरा, लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों से मिलने जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में पार्टी कार्यकर्ता आक्रोश में हैं। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके लिए वह सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाने की तैयारी कर रहे
लखीमपुर खीरी प्रकरण में सोमवार सुबह आगरा में धरने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार मैं किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उनके समर्थन में आवाज उठाने वाले नेताओं को भी हिरासत में लिया जा रहा है। मगर सपा किसानों के मुद्दे पर चुप नहीं रहने वाली है। पार्टी नेताओं को हिरासत मेंं लिए जाने और किसानों के समर्थन में सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि सपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है उन्होंने लखीमपुर खीरी मैं किसानों की मौत के जिम्मेदारों को सख्त सजा देने की मांग की है। थोड़ी ही देर में सपा कार्यकर्ता फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भी कलक्ट्रेट पर पहुंच गए हैं और धरने पर बैठ गए हैं
कलक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन आगरा के सदस्य।
अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य भी कलक्ट्रेट पहुंच गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए हैं। अभी दर्जनभर ही किसान हैं, दूसरी जगहों से किसानों के आने का इंतजार हो रहा है। इधर अलग अलग दलों के लोगों के कलक्ट्रेट पर जुटने से और पुलिस फोर्स मंगाया गया है।