ताजमहल में हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, मिस इंडिया इंटरनेशनल और मिस इंडिया मल्टीनेशनल ने दिखाईं अदाएं

harshita's picture

RGA न्यूज़

मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज और मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर ने निहारा स्मारक। करीब एक घंटे तक दोनों स्मारक में रुकीं। सेंट्रल टैंक पर कराया क्राउन के साथ फोटो सेशन। विजिटर बुक में ताजमहल की शान में गढ़े कसीदे।

मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज और मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर ने निहारा स्मारक।

आगरा, धवल संगमरमरी हुस्न के सरताज ताजमहल में सोमवार को हसीनाओं ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज और मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर की अदाओं को देख पर्यटक ताजमहल को भूलकर उन्हें निहारने लगे। दोनों ने ताजमहल में सेंट्रल टैंक स्थित बैंच पर फोटो सेशन कराया

मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज और मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ताजमहल पहुंची थीं। दोनों स्मारक में करीब एक घंटे तक स्मारक में रहीं। इस दौरान गाइड से उन्होंने स्मारक के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी, उद्यान, शहंशाह शाहजहां व मुमताज के बारे में जानकारी की। दोनों ने सेंट्रल टैंक पर फोटो सेशन कराया। इस दौरान पर्यटकों ने उनके नजदीक जाने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को रोक दिया। ताजमहल की विजिट के बाद मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज ने स्मारक की विजिटर बुक में कमेंट्स लिखते हुए कहा कि मैं काफी अरसे बाद इतनी खूबसूरत जगह पर आई हूं। ताजमहल के दीदार का मौका मिलना सम्मान की बात है। इसकी सुंदरता को देखना और इसकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों से मिलना अद्भुत रहा। बहुत बढ़िया देखरेख कर रहे हैं। स्मारक में गुजारा समय काफी अच्छा रहा।

वहीं, मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर ने लिखा कि उन्होंने पहली बार ताजमहल देखा है। इसकी सुंदर वास्तुकला को देखकर उन्हें बहुत खुशी मिली। एएसआइ अधिकारियों और गाइड ने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया। धन्यवाद। जल्द ही दोबारा ताजमहल देखने आऊंगी।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.