![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_10_2021-tourist_taj_22081848.jpg)
RGA न्यूज़
इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो रविवार के बताए जा रहे हैं। पूर्वी गेट पर दोपहर बाद लगी थी लंबी लाइन। प्रवेश मिलने में विलंब होने पर पर्यटक आपस में भिड़े पर्यटक। उमड़ी थी जबरदस्त भीड़। ताजमहल देखे बगैर लाैट गए पर्यटक।
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर आपस में तकरार भी हुई।
आगरा, ताजमहल में प्रवेश को पर्यटकों में तकरार हो गई। एक-दूसरे से तकरार के बाद पर्यटक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के कर्मचारी और पुलिसकर्मी से भी उलझते नजर आए। बहुत से पर्यटक स्मारक देखे बगैर ही लौट गए। इसके वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहे हैं। मामला रविवार का बताया जा रहा है।
ताजमहल पर शनिवार के बाद रविवार को भी पर्यटक उमड़े थे। दोपहर बाद पूर्वी गेट पर प्रवेश को लंबी लाइनें लग गई थीं। उमस भरे माहौल में पर्यटकों को प्रवेश मिलने में विलंब हुआ तो आगे निकलने की कोशिश में वो एक-दूसरे से ही उलझने लगे। शारीरिक दूरी के नियम का कहीं पालन होता नजर नहीं आया। अधिकांश पर्यटक मास्क भी नहीं लगाए थे। प्रवेश को लेकर मची मारामारी में पर्यटक एक-दूसरे से तो उलझे ही, एएसआइ कर्मचारियों से भी भिड़ते नजर आए। वायरल हुए एक वीडियो में एएसआइ कर्मचारी और गेट पर खड़ा पुलिसकर्मी पर्यटकों को रोकता और व्यवस्था बनाता नजर आ रहा है। यहां पर्यटक पहले से ही नेटवर्क प्रोब्लम की वजह से टिकट बुकिंग में आने वाली समस्या से परेशान हैं।
शनिवार को बना था रिकार्ड
कोरोना काल में एक दिन में सर्वाधिक पर्यटकों द्वारा ताजमहल देखने का रिकार्ड शनिवार को बना था। 30854 पर्यटकों ने शनिवार को ताजमहल देखा था। रविवार को भी सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ उमड़ी, जिससे पश्चिमी व पूर्वी गेट पर पर्यटकों की लंबी लाइन लगीं। सोफ्टवेयर डाउन होने से रविवार को ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की सही संख्या पता नहीं चल सकी। भीड़ को देखते हुए विभागीय अधिकारियों का करीब 28 हजार पर्यटकों द्वारा ताजमहल देखने आने का अनुमान ह
ताजमहल में मुख्य मकबरे पर पर्यटकों की स्थिति
वयस्क पर्यटक, 4586
बच्चे, 415
कुल, 5001
स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति
स्मारक, शनिवार, रविवार
आगरा किला, 5003, 5324
फतेहपुर सीकरी, 824, 1104
सिकंदरा, 1072, 974
एत्माद्दौला, 333, 354
मेहताब बाग, 261, 284
रामबाग, 82, 71
मरियम टाम्ब, 24, 46