किसानों के आक्रोश को राजनीतिक पार्टियों ने दी हवा, बैठे धरने पर 

harshita's picture

RGA न्यूज़

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान संगठनों में भारी आक्रोश है। इसी बहाने विपक्षी पार्टियों को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। मामले को लेकर भाकियू (स्वराज) ओबीसी मोर्चा ने रविवार को गांव सांकरा में भाजपा नेताओं का पुतला फूंका।

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान संगठनों में भारी आक्रोश है।

अलीगढ़, लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान संगठनों में भारी आक्रोश है। इसी बहाने विपक्षी पार्टियों को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। मामले को लेकर  भाकियू (स्वराज) ओबीसी मोर्चा ने रविवार को गांव सांकरा में भाजपा नेताओं का पुतला फूंका। लखीमपुर खीरी को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में सोमवार को धरना शुरू हो गया। प्रदर्शन के दौरान उन्‍हें कलक्ट्रेट की ओर आगे नहीं दिया गया। इसके बाद कांग्रेसी राजा महेंद्र प्रताप पार्क तस्वीर महल पर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेसी बैठे धरने पर

लखीमपुर खीरी को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में सोमवार को तस्‍वीर महल पर धरना शुरू हो गया। प्रदर्शन के दौरान उन्‍हें कलक्ट्रेट की ओर आगे नहीं दिया गया। इसके बाद कांग्रेसी राजा महेंद्र प्रताप पार्क तस्वीर महल पर धरने पर बैठ गए।

सपाइयों ने भी किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सपा कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहे। उन्‍होंने भी किसानों का समर्थन करते धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्‍हें को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी

इगलास तहसील के गेट पर धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।

सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए

भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लखीमपुर खीरी की घटना बेहद निंदनीय है। सरकार काे कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन की मांग है कि प्रकरण में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को जेल भेजा जाए। मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए, परिवारों काे 25-25 लाख रुपये मुआवजा मिले। मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और बेटे पर मुकदमे की मांग की जाएगी। उधर, भाकियू (हरपाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने भी घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इगलास कस्बा चौकी इंचार्ज रामकेश यादव ने उनसे मुलाकात कर आंदोलन न करने का आग्रह किया है। चौकी इंचार्ज से स्पष्ट कह दिया कि किसानों के हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटा जाएगा। टिकैत गुट के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने की मांग सरकार से की है। सपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे उप जिलाधिकारी इगलास कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.